Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आइएमए ओडिशा के अध्यक्ष बने डा. रजत राय

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:01 PM (IST)

    नगर के जाने माने स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डा. रजत राय को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का ओडिशा राज्य अध्यक्ष चुना गया है।

    Hero Image
    आइएमए ओडिशा के अध्यक्ष बने डा. रजत राय

    जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर के जाने माने स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डा. रजत राय को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का ओडिशा राज्य अध्यक्ष चुना गया है। संगठन की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर डा. राय ने हर संभव चिकित्सकों की उम्मीदों पर खरा उतरने व संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करने की बात कही है। आइएमए के मानद प्रोफेसर भी रहे हैं। इसके अलावा एफओजीएसआइ-2018 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। लक्ष्मीप्रिया राय व दिवंगत नृसिंहचरण राय के पुत्र रजत राय को देश व विदेश में 50 से अधिक सम्मेलन में बतौर वक्ता आमंत्रित किया जा चुका है। राउरकेला से चुराई गई कार भुवनेश्वर से बरामद : नगर के सेक्टर-13 क्षेत्र से 13 नवंबर को चुराई गई कार भुवनेश्वर के इंफोसिटी थाना की पुलिस के द्वारा बरामद कर ली गई है। राउरकेला से चुरा कर अपराधी उसे भुवनेश्वर ले गए थे। वहां दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अपराधी फरार हो गए। कार से तलवार, भुजाली एवं अन्य धारदार हथियार बरामद किया गया है। सेक्टर-13 के ई ब्लॉक निवासी ब्रजेश कुमार सिंह छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव पटना गए थे तभी उनके घर की ग्रिल तोड़ कर चोर अंदर घुस कर करीब डेढ़ लाख के गहने, सामान चुराने के साथ ही गैरेज का ताला तोड़ कर टयोटा कार लेकर फरार हो गए। फर्टिलाइजर इलाके के दो आरोपितों की पहचान हुई थी जो चोरी की घटना को अंजाम देकर भुवनेश्वर चले गए थे। वहां अपने एक साथी को बुलाकर इंफोसिटी थाना क्षेत्र के एक ढाबा में शराब पीने के बाद देर रात को नशे की हालत में कार लेकर जा रहे थे। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर इंफोसिटी थाना की पुलिस वहां पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त किया। कार की जांच के दौरान उसमें तलवार, भुजाली एवं अन्य हथियार बरामद हुए। तब तीन लोगों को अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दो आरोपित राउरकेला के हैं जबकि एक भुवनेश्वर का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें