Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारतीय सेना में कलिग रेजीमेंट गठन की मांग

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 18 Feb 2020 11:05 PM (IST)

    मिशन न्यू इंडिया की ओर से युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ सामल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक व राष्ट्रीय हित में भारतीय सेना में कलिग रेजीमेंट बनाने की मांग की है।

    भारतीय सेना में कलिग रेजीमेंट गठन की मांग

    जासं, राउरकेला : मिशन न्यू इंडिया की ओर से युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ सामल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक व राष्ट्रीय हित में भारतीय सेना में कलिग रेजीमेंट बनाने की मांग की है। कहा है कि ओडिशा को कलिगा, उत्कल व ओडिशा के नाम से जाना जाता है। कलिगा की अपनी अलग वीरगाथा है। संतो की तपोस्थली कलिगा ने सम्राट अशोक को सच्चा इंसान बना दिया था। वर्तमान में ओडिशा भारत का सुरक्षित व शांत राज्य है और यहां के युवा भारतीय सेना में अपना योगदान दे रहे हैं। उनका पूर्व व वर्तमान बलिदान भारतीय

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना को एक अलग पहचान दिलाता है। ऐसे में अलग यूनिट के तौर पर कलिंग रेजीमेंट का गठन किया जाना चाहिए। भारतीय सेना में सख रेजीमेंट, राजपूत रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट आदि काम कर रहे हैं। ऐसे में ओडिशा के वीर जवानों के लिए कलिगा रेजीमेंट का गठन किया जाना चाहिए।