Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायबोगा लैंपस में मडुआ की खरीदारी शुरू

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:13 AM (IST)

    सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर लैंपस में मडुआ की खरीदारी शुरू की गई है। पहले दिन 19 किसानों से मडुआ खरीदा गया।

    Hero Image
    रायबोगा लैंपस में मडुआ की खरीदारी शुरू

    संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर लैंपस में मडुआ की खरीदारी शुरू की गई है। पहले दिन 19 किसानों से मडुआ खरीदा गया। इस दौरान लैंपस के अधिकारी के साथ दिशा एनजीओ, रेगुलेंटिग मार्केटिग कमेटी तथा अन्य संगठनों के लोग भी शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा पौष्टिक फसल योजना में सुंदरगढ़ जिले में मडुआ की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुआरमुंडा ब्लॉक के रायबोगा क्षेत्र में मडुआ की खेती करने वाले किसानों से इसकी खरीदारी शुरू की गई है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में एसएएआरसीएस डीके अमात, कुआरमुंडा ब्लॉक कृषि अधिकारी, बीएम टीडीसीसी सुंदरगढ़, रेगुलेटिग मार्केटिग कमेटी पदाधिकारी, एनजीओ दिशा के सदस्य, प्रबंध निदेशक रायबोगा लैंपस, पीसीसी रायबोगा मौजूद थे। पहले दिन गुरुवार को 19 किसानों से 71.53 क्विंटल मडुआ संग्रह किया गया। लैंपस के जरिए यहां आगे भी खरीदारी जारी रहेगी। लाठीकटा ब्लाक में घर मरम्मत सहायता राशि के लिए दस्तावेज प्रदान : रघुनाथपल्ली विधायक सुब्रत तराई ने लाठीकाटा ब्लॉक में घर मरम्मत सहायता राशि प्रदान करने की शुरुआत हातीबंधा से की। गांव के जूही ओराम, आदरमणी पुरण, सइती पुरन समेत अन्य लोगों को सहायता राशि के लिए दस्तावेज दिया गया। बताया गया कि उनके बैंक खाते में राशि आएगी। इस कार्यक्रम में बीडीओ प्रशांत कुमार तरई, सरपंच चमर सिंह मुंडारी, बीजू लाठीकटा ब्लॉक अध्यक्ष गोपीनाथ खलको, कार्यपालक अधिकारी परमेश्वर कुम्हार आदि लोग शामिल थे। ठगी के आरोप में पिता पुत्री गिरफ्तार, गए जेल : बड़गांव थाना अंतर्गत एकमा लालमटिया गांव में ठगी कर फरार हो जाने वाले पिता एवं पुत्री को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। लाल मठिया गांव निवासी जन्मजय राय खड़िया और उसकी पुत्री लक्ष्मी रायखड़िया ने 2015 में चिटफंड मामले में ठगी की थी और फरार हो गए थे। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनके घर लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner