Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: सौ यात्रियों के साथ चिलिका में फंसा फ्लोटिंग वेसल्स जहाज, मौके पर पहुंचे अधिकारी

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:13 AM (IST)

    Odisha news ओडिशा के पुरी जिले के कृष्णापाड़ा प्रखंड के जांहिकुड़ा-सातपाड़ा में फ्लोटिंग वेसल्स जहाज फंस गया है। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जहाज की मरम्मत की जा रही है। फ्लोटिंग ब्रिज वेसल में दो बसों और 10 बाइक्स के साथ 100 से ज्यादा यात्री हैं।

    Hero Image
    चिलिका में 100 यात्रियों सहित फ्लोटिंग वेसल्स जहाज फंसा

    अनुगुल, संतोष कुमार पांडेय। पुरी जिले के सातपाड़ा के समीप चिलिका झील में रविवार सुबह एक फ्लोटिंग वेसेल्स जहाज फंस गया। फ्लोटिंग वेसेल्स जहाज पर लगभग 100 यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार जहाज में कुछ तकनीकी खराबी के कारण ऐसी घटना हुई है ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना ओडिशा के पुरी जिले के कृष्णापाड़ा प्रखंड के जांहिकुड़ा-सातपाड़ा में हुई। जहाज सातपाड़ा से जनिकुड़ा की ओर जा रहा था, तभी किनारे से एक किलोमीटर दूर जाकर फंस गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक के फ्लोटिंग ब्रिज वेसल में दो बसों और 10 बाइक्स के साथ 100 से ज्यादा यात्री सवार हैं।

    सूचना मिलने के बाद चिलिका विकास प्राधिकरण (सीडीए) के अधिकारी मौके पर गए और फ्लोटिंग ब्रिज वेसल की मरम्मत का काम शुरू किया। यात्रियों को सुरक्षित तट पर लाने के कार्य जारी है।

    गौरतलब है कि इसी प्रकार की एक घटना में पिछले साल जुलाई में कुछ तकनीकी खराबी के कारण तैरते पुल पोत (भासा पोला) के फंसने के बाद लगभग 60 यात्री चिल्का झील के बीच में फंस गए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner