Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jagannath Rath Yatra 2022: बुखार से स्वस्थ हो महाप्रभु ने नव यौवन वेश में दिए दर्शन, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2022 11:19 AM (IST)

    Jagannath Rath Yatra 2022 महाप्रभु ने भक्‍तों को आज नव यौवन वेश में दर्शन दिए हैं। सुबह से ही जगन्नाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। मंगल आरती के बाद 8 बजे पारमाणिक दर्शन शुरू हुआ जो कि एक घंटे अर्थात 9 बजे चला।

    Hero Image
    महाप्रभु जगन्नाथ जी 15 दिन में स्वस्थ होने के बाद आज भक्तों को नव यौवन वेश में दर्शन दिए

    पुरी, जागरण संवाददाता। बुखार से पीड़ित महाप्रभु जगन्नाथ जी 15 दिन में स्वस्थ होने के बाद आज भक्तों को नव यौवन वेश में दर्शन दिए हैं। महाप्रभु का दर्शन करने के लिए सुबह से ही जगन्नाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का समागम हुआ है। जय जगन्नाथ के नारे से पूरा जगन्नाथ धाम प्रकंपित हो रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उमस भरी गर्मी को देखते हुए भक्तों के ऊपर मंदिर के बाहर जल छिड़काव किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर प्रभु की मंगल आरती सम्पन्न होने के बाद 8 बजे पारमाणिक दर्शन शुरू हुआ जो कि एक घंटे अर्थात 9 बजे चला। पारिमाणिक टिकट की कीमत 100 रुपये रखी गई। चतुर्धा विग्रहों के नव यौवन वेश का दर्शन करने के लिए भक्त सिंहद्वार से मंदिर के अन्दर प्रवेश किए। पारिमाणिक दर्शन खत्म होने के बाद 9 बजे से 10:30 बजे तक सर्व साधारण दर्शन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने महाप्रभु का दर्शन किया।

    श्रद्धालुओं का लगा तांता

    श्रीनअर से सिंहद्वार तक विशेष शेड बैरिकेड में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। बुधवार एवं गुरुवार दो दिन तक भक्तों को चतुर्धा विग्रहों के नव यौवन वेश के दर्शन करने का अवसर मिलने के कारण श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़दांड में व्यापक पुलिस की व्यवस्था की गई है।

    दर्शन की व्यवस्था

    गर्मी को देखते हुए भक्तों के ऊपर जल छिड़काव की व्यवस्‍था की गई है। महाप्रभु की विशेष नीति के लिए पूर्वाह्न में 10:30 बजे से अपराह्न 2 बजे, अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक सर्वसाधारण दर्शन को बंद रखा गया है। शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक एवं 10:30 बजे से 11:30 बजे तक भक्तों के लिए सर्वसाधारण दर्शन की व्यवस्था की गई है। अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक एक घंटे एवं शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक भी सर्वसाधारण दर्शन की व्यवस्था की गई है। उसी तरह से रात 9 बजे से 10:30 बजे तक एवं रात 11:30 से 12:30 बजे तक सर्वसाधारण दर्शन की व्यवस्था की गई है। एक जुलाई को प्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी।