विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भुवनेश्वर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 40 प्लाटून-200 अधिकारी होंगे तैनात

By Sheshnath RaiEdited By: Roma Ragini
Published: Wed, 08 Feb 2023 04:11 PM (IST)

Droupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के दौरे को लेकर भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने लिंगराज मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था ...और पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा

भुवनेश्वर जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 और 11 फरवरी को ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए कड़ी सुरक्षा की जाएगी। ब्लू बुक के आधार पर राष्ट्रपति को सुरक्षा मुहैया की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की 40 प्लाटून और 200 से अधिक अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने बुधवार दोपहर एक बजे लिंगराज मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। गुरुवार को फाइनल कारकेड रिहर्सल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को भारतीय वायु सेना के विमान से शुक्रवार को 11.45 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरेंगी। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति सीधे उत्कल मंडप जाएंगी, जहां वे ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1.25 बजे दोपहर के भोजन के लिए राजभवन जाएंगी। इसके बाद वह अपराह्न 4.05 बजे रमादेवी महिला विश्वविद्यालय (विद्या विहार), भुवनेश्वर के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी। रमादेवी महिला विश्व विद्यालय में 5.15 बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनका काफिला राजभवन के लिए रवाना होगा। वह 5:30 बजे राजभवन पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि का भोजन करने के साथ ही विश्राम करेंगी।

लिंगराज मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के दूसरे दिन के कार्यक्रमों की बात करें तो शनिवार सुबह वे 9 बजे राष्ट्रपति राजभवन से निकलकर लिंगराज मंदिर जाएंगी। यहां पर महाप्रभु लिंगराज का दर्शन करने के बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 से उड़ान भरेंगी। सुबह 10.45 बजे कटक हेलीपैड पर उतरेंगी, जहां से वे आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान जाएंगी। राष्ट्रपति आईसीएआर में दूसरी 'भारतीय चावल कांग्रेस' का उद्घाटन करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।