विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में एक और छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चचेरे फूफा समेत 5 गिरफ्तार

Published: Tue, 12 Aug 2025 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2025 12:06 PM (IST)

ओडिशा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से सरकार चिंतित है। केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर में 10वीं की ...और पढ़ें

ओडिशा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सरकार और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई हैं। फाइल फोटो
ओडिशा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सरकार और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई हैं। फाइल फोटो

HighLights

  1. केंद्रपाड़ा में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप |
  2. चाचा समेत पांच आरोपी गिरफ्तार |
  3. ओडिशा में बच्चियों से बलात्कार की बढ़ती घटनाएं |

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं सरकार और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई हैं। हर दिन कहीं से भी दुष्कर्म की खबरें कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, अब केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की के चचेरे फूफा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राखी पूर्णिमा के दिन पीड़िता को उसका फूफा कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए पास की एक दुकान पर ले गया, जहां पहले से ही खड़े चार युवकों ने नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फूफा ने भी इन चारों युवकों के साथ दुष्कर्म किया।

सोमवार रात 11 बजे पीड़िता के परिवार ने इस संबंध में राजनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने फूफा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि ओडिशा में पिछले कुछ दिनों में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और फिर न्याय न मिलने के कारण आत्मदाह की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हुई है। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में चार लड़कियों के आत्मदाह की घटनाएं यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि हमारी लड़कियाँ न्याय के अभाव में अपनी जान दे रही हैं।