Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई व रायपुर से आ रहे यात्रियों का स्वाब टेस्ट अनिवार्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 09 Apr 2021 05:30 AM (IST)

    उन्होंने कहा कि मुंबई व छत्तीसगढ़ में कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है। इस लिए मुंबई व रायपुर से आने वाले सभी यात्रियों का स्वाब टेस्ट कराना अनिवार्य क ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुंबई व रायपुर से आ रहे यात्रियों का स्वाब टेस्ट अनिवार्य

    संसू, झारसुगुडा़ : जिले में कुछ दिनों से लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारसुगुड़ा विमानतल में भी कोविड नियम का पालन पूरी कड़ाई से किया जा रहा है। बिना मास्क के विमानतल में प्रवेश पर मनाही है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूलने की बात विमानतल के निदेशक किशोर कुमार सेनापति ने कही है। उन्होंने कहा कि मुंबई व छत्तीसगढ़ में कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है। इस लिए मुंबई व रायपुर से आने वाले सभी यात्रियों का स्वाब टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। टेस्ट में कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विमानतल में एक स्वतंत्र सेल बनाया गया है। जहां यात्रियों की स्क्रीनिग कि जा रही है। विदित हो कि झारसुगुड़ा विमानतल से प्रतिदिन दो हजार से अधिक यात्री आवागमन करते है और सभी यात्रियों कि यहां स्क्रीनिग करने के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारसुगुड़ा जिले में मिले 23 संक्रमित : बीते 24 घंटे में झारसुगुगुड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 23 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 10, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से एक, झारसुगुड़ा प्रखंड से तीन, लखनपुर प्रखंड से दो, लइकेरा, किरमिरा व कोलाबीरा प्रखंड से एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस अवधि में जिले के बाहरी अस्पतालों में हुई जांच में इस जिले के चार लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद यह आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। इस अवधि में सिर्फ बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से कोई भी संक्रमित नहीं मिलने की सूचना है।