विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग गर्भवती, प्रेमी हिरासत में

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Sep 2021 08:00 AM (IST)

कुचिडा थाना अंचल की 16 वर्षीय नाबालिग अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इस क्रम में नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई।

नाबालिग गर्भवती, प्रेमी हिरासत में
नाबालिग गर्भवती, प्रेमी हिरासत में

ससू, बामड़ा : कुचिडा थाना अंचल की 16 वर्षीय नाबालिग अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इस क्रम में नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई। चाइल्ड लाइन की शिकायत पर कुचिंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। गर्भवती नाबालिग को हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराया गया। सूचना के अनुसार कुचिडा थाना क्षेत्र के पत्रापाली गांव का 23 वर्षीय युवक भोईपाली अंचल में काम करने गया था। वहां 16 वर्षीय नाबालिग से प्यार कर बैठा। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इस कारण परिवार वाले भी विवाह के लिए राजी हो गए थे। प्रेमी ने नाबालिग को अपने घर पर परिवार के साथ रखा था। फिलहाल नाबालिग तीन माह की गर्भवती है। नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना मिलने पर कुचिडा चाइल्डलाइन ने थाना में शिकायत दर्ज की थी। प्रेमी के जेल जाने की नौबत आ गई है। अब नाबालिग को बेसहारा होने की चिता सता रही है। नाला में डूबने से युवक की मौत : बामड़ा प्रखंड के रबगा गांव में नाला में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गरपोष पुलिस चौकी ने अपमृत्यु मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बामड़ा हॉस्पिटल भेज दिया है। सूचना के अनुसार, रबगा प्रधान पड़ा के बासिल लुगून (44) निकटस्थ भंगामुंडा नाला में शौच के लिए गया था। देर रात तक बासिल घर नहीं लौटा तो स्वजन समेत ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की। नाले में बासिल का शव देख ग्रामीणों ने तत्काल गरपोष पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी इंचार्ज देवराज साहू मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बामड़ा हॉस्पिटल भेज दिया। रेलपटरी से वृद्ध का शव बरामद : बामड़ा ईस्ट केबिन के निकट रेल पटरी पर पड़े वृद्ध के शव को बामड़ा जीआरपी की पुलिस ने बरामद किया। वृद्ध की उम्र 65 के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। झारसुगुड़ा जीआरपी ने अपमृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए झारसुगुड़ा भेज दिया। फिलहाल शव को शव गृह में पहचान के लिए रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।