झारसुगुड़ा में श्री श्याम महोत्सव में झूमे लोग
श्री श्याम दरबार द्वारा 54वां श्री श्याम महोत्सव स्थानीय स्वरूप गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया।

संवादसूत्र, झारसुगुड़ा : श्री श्याम दरबार द्वारा 54वां श्री श्याम महोत्सव स्थानीय स्वरूप गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर यहां फूलों से श्याम प्रभु का आकर्षक दरबार सजाया गया था। जिसमें शीष के दानी बाबा श्री श्याम विराजमान थे। अलौकिक श्रृंगार के साथ भजनों का दौर रात भर चला।
श्याम महोत्सव शाम सात बजे बाबा की अखंड ज्योति के प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ। पूरा दरबार जयश्री श्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाबा की पूजा अर्चना व आरती की गई। इसके बाद महोत्सव का मुख्य आकर्षण भजन संध्या का कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसमें देश के प्रख्यात भजन गायकों ने हिस्सा लेकर महोत्सव में चार चांद लगा दिया। इनमें कोलकाता के कलाकार शुभम व रुपम, दिल्ली से आये आयुष सोमानी, राजनंदगांव से आए निखिल व श्याम एवं बिलासपुर से आये अजय शर्मा ने नये अंदाज में भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने बाबा का गुणगान करते हुए एक से बढ़ कर एक भजन गाकर श्याम भक्तों का दिल जीत लिया। भक्त भजनों के साथ झूमे गाये। बाबा के दरबार में सैकड़ों कि संख्या में श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया व अलौकिक श्रृंगार का दर्शन किया। इसमें में झारसुगुड़ा के साथ ब्रजराजनगर, बेलपहाड, संबलपुर, भटली,कुंचिडा व पड़ोसी राज्य से भी श्याम भक्त शामिल हुए। रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक भजनों का दौर चलता रहा। महोत्सव के लिए बनाए ग्रे दरबार में ब्रजराजनगर विधायक किशोर कुमार महंती, ब्रजराजनगर की पूर्व विधायक राधारानी पंडा, राज्य भाजपा के सचिव टंकधर त्रिपाठी, डा. प्रभात जैन समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। श्याम दबार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।