विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह शहरों को जोड़ेगा झारसुगुड़ा एयरपोर्ट

By JagranEdited By:
Published: Fri, 25 Jan 2019 09:29 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित झारसुगुड़ा एयरपोर्ट देश की राजधानी दिल्ली समेत छह शहरों को जोड़ेगा।

छह शहरों को जोड़ेगा झारसुगुड़ा एयरपोर्ट
छह शहरों को जोड़ेगा झारसुगुड़ा एयरपोर्ट

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित झारसुगुड़ा एयरपोर्ट देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के छह प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का काम करेगा। शुक्रवार को नई दिल्लाी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से उड़ान योजना के तृतीय चरण में देश के 235 हवाई मार्ग पर विमान सेवा शुरू की जा रही है। इसमें झारसुगुड़ा एयरपोर्ट भी शामिल है। इस दौरान उड़ान तृतीय में झारसुगुड़ा एयरपोर्ट में कौन-कौन सी एयरलाइन अपनी सेवा प्रदान करेगी। इसके बारे में भी केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी। इसके तहत झारसुगुडा से कोलकाता के लिए एलायंस एयर, स्पाइस जेट, भुवनेश्वर के लिए एलायंस एयर, टर्बो एविएशन, हैदराबाद के लिए स्पाइस जेट, मुंबई के लिए जेट एयरवेज, दिल्ली के लिए स्पाइस जेट तथा रायपुर के लिए एलायंस एयर व टर्बो एविएशन अपनी सेवा प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय झारसुगुड़ा एयरपोर्ट का विकास करने के बाद इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हालांकि यहां से विमान सेवा शुरू होने के कुछ दिन बाद ही बंद हो गई थी। लेकिन उड़ान योजना के तृतीय चरण में यह सेवा पुन: शुरू होने की घोषणा से अंचल के लोगों में हर्ष है।