Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिल स्वाई फिर बने अध्यक्ष, संतोष महासचिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:43 AM (IST)

    बंधबहाल के मां समलेई ट्रक मालिक संघ का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अखिल स्वाई फिर बने अध्यक्ष, संतोष महासचिव

    संसू, ब्रजराजनगर : बंधबहाल के मां समलेई ट्रक मालिक संघ का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। संघ के अध्यक्ष पद पर पुन: एक बार अखिल स्वाई चुने गए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रसन्न कुमार सिंह को 143 मतों के अंतर से हराया। इसी तरह महासचिव पद पर संतोष कुमार महंती ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गुरुनाम सिंह को 184 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत, संगठन सचिव पद पर प्रशांत साहू, सह सचिव पद पर प्रशांत भुइयां तथा श्रीकांत राय एवं कोषाध्यक्ष पद पर संजीव जेना जीत हासिल करने में सफल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उल्लेखनीय है कि विगत 30 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी सत्यनारायण बोहिदार के प्रत्यक्ष तत्वावधान में रविवार को सुबह नौ से शाम 4 बजे तक संघ कार्यालय में ट्रक मालिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के कुल 459 सदस्यों में से 400 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को गणना के उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। अधिवक्ता राजेन्द्र सत्पथी, राजेश पटेल, अनंत उर्मा एवं समीर मिश्र ने चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में बनहरपाली थाना प्रभारी प्रशांत मेहेर के नेतृत्व में पुलिस बल संघ कार्यालय के आसपास तैनात था। बरपाली में 16 प्रहर नामयज्ञ संपन्न: गांधी चौक पुलिस चौकी अंतर्गत झारसुगुड़ा ब्लॉक के बरपाली गांव में जारी 16 प्रहर नामयज्ञ का समापन रविवार शाम को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। गांव के जीवर्धन बढ़ई तथा उनकी धर्मपत्नी सुशीला बढ़ई ने यजमान का दायित्व निभाया। इस अनुष्ठान में 12 संकीर्तन मंडलियां शामिल हुई। नाम यज्ञ के सफल आयोजन में जगन्नाथ यूथ क्लब के अध्यक्ष हेमंत बगर, सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंहदेव, युवराज बीसी, जयराम बगर, पिटू नायक, ठाकुर प्रधान, निरंजन बढ़ई, कर्ण रावत प्रमुख सक्रिय रहे।