Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पुन: 400 के पार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:16 PM (IST)

    झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगाम लगाने में प्रशासन असफल साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 411 संक्रमितों की पहचान की गई है।

    Hero Image
    झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पुन: 400 के पार

    संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगाम लगाने में प्रशासन असफल साबित हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 411 संक्रमितों की पहचान की गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार को 433 संक्रमितों की पहचान के बाद अगले दिन आंकड़ों में मामूली गिरावट आई तथा बुधवार को 396 संक्रमित पाए जाने के बाद जिलेवासियों को लगा कि अब इनमें गिरावट आ रही है लेकिन अगले दिन गुरुवार को 411 संक्रमितों की पहचान के बाद पुन: जिलेवासियों के लिए आतंकित होना तथा प्रशासन का चिंतित होना स्वाभाविक है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 115, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से 12, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से 51, झारसुगुड़ा प्रखंड से 24, लखनपुर प्रखंड से 47, लइकेरा प्रखंड से 70, कोलाबीरा प्रखंड से 45 तथा किरमिरा प्रखंड से 27 संक्रमित पाए गए हैं। इस अवधि में जिले के बाहरी अस्पतालों में हुई जांच में इस जिले के 20 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद यह आंकड़ा 411 तक पहुंच गया है। प्रशासन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी चिता का सबब बन गया है। पिछले 24 घंटे में जिले के शहरी क्षेत्रों से 178 संक्रमित पाए गए हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पाए जाने वाले संक्रमितों की संख्या 213 दर्ज की गई है। संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन द्वारा काफी सख्ती भी बरती जा रही है एवं नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है तथापि इस बढ़ोतरी पर अंकुश लगा पाने में प्रशासन सफल नहीं हो पा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें