Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने धोए दलित महिला के पांव, राज्य सरकार पर बोला हमला

    By Shivam YadavEdited By:
    Updated: Sat, 10 Sep 2022 09:42 PM (IST)

    मंत्री नित्यानंद ने कटक जिले में चल रहीं विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को और भी सफलता के साथ आगे ले जाने के लिए अधिकारियों को सलाह दी।

    Hero Image
    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। फाइल फोटो

    कटक, जेएनएन। शनिवार को ओडिशा दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कटक और बांकी क्षेत्र का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री इस दौरान बांकी के जातमुंडिया में आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उसका लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री राजीव नगर स्थित दलित साही पहुंचे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां कुछ महिलाओं ने पांव धोकर स्वागत करने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री राय ने स्वयं एक दलित महिला का पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। इस बीच राय बस्ती के ही एक दलित अरुण गोछायत के घर पहुंचे और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ भोजन में दाल, चावल, साग, सब्जी लिया। साथ ही स्थानीय समस्याओं के बारे में चर्चा की।

    विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में ली जानकारी

    इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने शाम को कटक जिलाधीश कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने कटक जिले में चल रहीं विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को और भी सफलता के साथ आगे ले जाने के लिए अधिकारियों को सलाह दी।

    शनिवार को उन्होंने कटक की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कटक सर्किट हाउस में एक पत्रकार सम्मेलन में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू नहीं कर पा रही है, जिसके चलते आम लोगों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।