विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Weather: रथ यात्रा के दौरान क्या बारिश डालेगी खलल? IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

By Sheshnath RaiEdited By: Piyush Pandey
Published: Fri, 27 Jun 2025 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 07:35 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के कारण ओडिशा और पश्चिम ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से प्रदेश भर में वर्षा हो रही है।

इस मौसमी बदलाव का कारण ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण है जो कल से इसी क्षेत्र में सक्रिय है। यह सिस्टम वर्तमान में उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मौसम की स्थिति को प्रभावित कर रहा है।

इस परिसंचरण के प्रभाव में वायुमंडलीय परिस्थितियां कम दबाव प्रणाली के निर्माण के लिए अनुकूल होती जा रही हैं। यदि यह और तीव्र होता है, तो यह ओडिशा के तटीय और आंतरिक जिलों में व्यापक वर्षा ला सकता है।

इस बीच, मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान की ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट

मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़, रायगड़ा, गजपति, नवरंगपुर, कालाहांडी, झारसुगुड़ा, कंधमाल जिलों में शनिवार तक एवं झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर और बरगढ़ जिलों में रविवार तक एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि कम दबाव के प्रभाव से गुरुवार शाम से ही राजधानी भुवनेश्वर, कटक, पुरी आदि जिलों में रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है।