Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Panchayat Election 2022: ओडिशा पंचायत चुनाव में बीजद की ऐतिहासिक जीत में महिलाओं की अहम भूमिका

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 04:11 PM (IST)

    Odisha Panchayat Election 2022 बीजू जनता दल की ओडिशा पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत के पीछे महिला सशक्तीकरण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में ...और पढ़ें

    Hero Image
    ओडिशा पंचायत चुनाव में बीजद की ऐतिहासिक जीत में महिलाओं की भूमिका अहमष फोटो जागरण

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा पंचायत चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) की ऐतिहासिक जीत के पीछे महिला सशक्तीकरण की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई थी, मगर बीजद ने 70 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। यह बात सोमवार यहां आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन बीजद की प्रवक्ता सुलता देव ने कही है। बीजद प्रवक्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव में बीजू जनता दल ने इस साल ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विकास में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि 30 जिले में से एक भी जिला अन्य विरोधी पार्टियों को नहीं मिला है। बीजद ने पूरे देश में एक उदाहरण बनाया है। राष्ट्रीय स्तर पर एक मात्र क्षेत्रीय दल को लेकर चर्चा चल रही है। राज्य में 80 प्रतिशत निर्वाचित प्रतिनिधि बीजद के हैं। इसमें महिला, युवक, शिक्षित, वर्ग के लोग शामिल हैं। 30 जिले परिषद सीट में से 21 सीट महिलाओ को मिली है, जो कि कुल जिला परिषद सीट का 70 प्रतिशत है। पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत संरक्षण के लिए व्यवस्था थी, जबकि बीजद ने 70 प्रतिशत सीट महिलाओं दिया है, जो कि एक इतिहास बना है। 18 गैर आरक्षित सीट में से 12 सीट हमने पिछले वर्ग के लोगों के लिए रखा, जो कि 68 प्रतिशत है। नवीन सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनूठा उदाहरण पेश किया है। इसी से पता चलता है कि महिलाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री किस प्रकार से प्रतिवद्ध हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में जिला परिषद अध्यक्ष की सभी सीटों पर बीजद का परचम

    ओडिशा में निकाय चुनाव में भी बीजू जनता दल का दबदबा बरकरार है। बीजद ने राज्य के सभी 30 जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष की सीट पर भी कब्जा जमाया है। इस बार के पंचायत चुनाव में 852 सीटों में बीजद ने अकेले 766 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, 42 सीट पर भाजपा तथा 37 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। संख्या के हिसाब से बीजद ने सभी जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष सीट पर कब्जा किया है। सभी जिलों में बीजद की तरफ से जिला परिषद गठन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजद सांसद मुन्ना खां ने कहा कि ओडिशा के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी राजनीतिक दल ने सभी जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया है। राज्य के लोगों ने बड़ा दायित्व दिया है। बीजद इस दायित्व को पूरा करने के लिए काम करेगी। ब्लाक अध्यक्ष चुनाव में भी बीजद की बढ़त का सिलसिला जारी है। प्रदेश में भर के 314 ब्लाक में शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ है। इनमें 278 ब्लाक में बीजद उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। 21 ब्लाक में भाजपा, 13 ब्लाक में कांग्रेस और तीन ब्लाक में सीपीआइएम के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।