विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, कटक स्टेशन पहुंचते ही RPF ने किया दिल जीतने वाला काम

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:39 AM (IST)

कटक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से चलती ट्रेन में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त की।

ट्रेन में पैदा होने वाला नवजात एवं उसकी मां की मदद करते आरपीएफ मेरी सहेली टीम। फोटो जागरण

ट्रेन में पैदा होने वाला नवजात एवं उसकी मां की मदद करते आरपीएफ मेरी सहेली टीम। फोटो जागरण

HighLights

  1. महिला ने चलती ट्रेन में स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

  2. कटक आरपीएफ ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

  3. मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा में चलती ट्रेन में अचानक एक महिला को लेबर पेन हुआ और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के कटक रेलवे स्टेशन पहुचने से पहले आरपीएफ की टीम एक्टिव हो गई और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

महिला ने ट्रेन में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। सूचना मिलते ही आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12703 हावड़ा- सिकंदराबाद फलकनुमा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही 27 वर्षीय अशमीन खातून ने दोपहर करीब 2:30 बजे एक बेटे को जन्म दिया। वह अपने पति मोहम्मद इमरान कुरैशी के साथ हावड़ा से सिकंदराबाद जा रही थीं।

घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों के माध्यम से कटक आरपीएफ को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मियों ने ट्रेन के कटक पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली। दोपहर 3:06 बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।

इसके बाद ड्यूटी अधिकारी एएसआइ सीआर सामंत्रे, एएसआइ एके साहू, महिला हेड कांस्टेबल मीता राउत और मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल सरस्वती राउत ने स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से संबंधित जनरल कोच में पहुंचकर महिला और नवजात को सुरक्षित नीचे उतारा।

इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

आरपीएफ की तत्परता, बेहतर समन्वय और मानवीय पहल की यात्रियों ने सराहना की। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल की यात्री सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

यह भी पढ़ें- नगालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा में खुले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय; सरकार ने जारी की अधिसूचना

यह भी पढ़ें- मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।