By Sheshnath RaiEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 11 Dec 2023 02:26 PM (IST)
Bhubaneswar AIIMS भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। एक साथ 700 कर्मचारियों ने काम ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, भुनवेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में ठेका पर नियुक्त 700 सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एक साथ सफाई कर्मचारियों के कार्यबंद आन्दोलन शुरू कर दिए जाने से पहले ही दिन अस्पताल परिसर में अस्वास्थ्यकर परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।
किसके खिलाफ किया धरना प्रदर्शन?
एम्स निदेशक कार्यालय के सामने धरना पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि हम ठेकेदार संस्था बीआइएस के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ठेकेदार संस्था बीआइएस ने गैरकानूनी ढंग से हमसे 10 हजार रुपये वसूल रही है और कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।
सभी 700 कर्मचारी हड़ताल में शामिल
यह सब जानते हुए भी एम्स के निदेशक चुप बैठे हैं। ऐसे में इसके प्रतिवाद में हम आज धरना शुरू किए है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने ठेकेदार संस्था पर यह भी आरोप लगाया कि महिला सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।