Run for Unity 2019 सात दशक मैं जो नहीं हुआ वह आज मोदी के नेतृत्व में हो रहा है: धर्मेंद्र प्रधान
Run for Unity 2019 ओडिशा में भी रन फॉर यूनिटी अर्थात एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका शुभारंभ केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।
भुवनेश्वर, जेएनएन। Run for Unity 2019 भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस अवसर पर आज राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में रन फॉर यूनिटी अर्थात एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में भुवनेश्वर रेलवे स्टेडियम से एकता के लिए दौड़ का शुभारंभ केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इसमें भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षडंगी के साथ हजारों की संख्या में युवा एवं लोगों ने भाग लिया।
प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल एकता के प्रतीक हैं। उन्हें यदि भारत का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो आज भारत दुनिया का नंबर एक देश होता। प्रधान ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को यदि जम्मू कश्मीर का दायित्व दिया जाता तो आज जम्मू कश्मीर की यह अवस्था नहीं होती। देश की आजादी के सात दशक मैं जो नहीं हुआ वह आज मोदी जी के नेतृत्व में होने जा रहा है।
आज देश का कानून जम्मू कश्मीर में लागू होने जा रहा है। वही भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षडंगी ने ओडिशा सरकार के द्वारा लागू किए गए 5टी योजना पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की 5टी कोई नई बात नहीं है। यह बहुत पुरानी बात है नवीन पटनायक के शासन के 20 साल बाद 5टी लाने का क्या मतलब है। इससे पहले क्या 5टी लागू नहीं था। 5टी का दायित्व एक अधिकारी को धोने से अन्य विभाग कमजोर हो जाएंगे।
ओडिशा में चलती बस के खुले पहिये, नुआंपड़ा के तालाब में गिरी स्कूली वैन
आज प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की क्या स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं है। 5टी के लिए विभागीय मंत्री एवं सचिव की कौशल पर भी सांसद षडंगी ने सवाल उठाया है। यह सुशासन लाने का मेरे हिसाब से सही तरीका नहीं है इससे विभागीय मंत्री एवं सचिव के योग्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी तरह से बालेश्वर में आयोजित एकता की दौड़ कार्यक्रम में केंद्र मंत्री प्रताप षडंगी तथा राज्य भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह के साथ काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं लोगों ने भाग लिया।
यहां 24 सुहागनों के साथ-साथ पांच पुरुषों को भी मिल रहा है विधवा भत्ता