Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संबलपुर के लोगों को लिए खुशखबरी, केंद्रीय मंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

    Updated: Sun, 25 May 2025 05:36 PM (IST)

    संबलपुर-बरगढ़ सेक्शन के दुर्गापाली में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन हुआ। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका उद्घाटन किया। यह ओवरब्रिज 60 करोड़ से अधिक की लागत से बना है। मंत्री प्रधान ने कहा कि यह संबलपुर के विकास में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का आग्रह किया।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री ने संबलपुर में रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। रविवार के दिन, संबलपुर- बरगढ़ सेक्शन पर स्थित स्थानीय दुर्गापाली में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर ओडिशा सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल विभाग मंत्री रविनारायण नायक, संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र, उत्तरांचल राजस्व आयुक्त सचिन रामचंद्र जाधव, उत्तरांचल पुलिस आईजी हिमांशु लाल, संबलपुर जिलाधीश सिद्धेश्वर बलिराम बोंदर, जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश भामू, संबलपुर के मुख्य वन संरक्षक सुदर्शन बेहेरा उनके साथ उपस्थित रहे।

    बताया गया है कि इस परियोजना का निर्माण ओडिशा सरकार के लोक निर्माण विभाग के सहयोग से 60 करोड़ 43 लाख 78 हजार रुपये की लागत से किया गया है। यह ओवरब्रिज आमलोगों की लंबे समय से जरूरत थी।

    केंद्रीय मंत्री प्रधान ने इस ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह ओवरब्रिज संबलपुर जिले के आधुनिकीकरण, विकास और परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ओवरब्रिज का उद्घाटन शहरवासियों के लिए खुशी की बात है।

    केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संबलपुर शहर के विकास के लिए कई परियोजनाएं बनाई गई हैं, जिनके निर्माण आने वाले दिनों में उम्मीद है।

    उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संबलपुर के सभी लोगों से पर्यावरण को सुंदर बनाने के उद्देश्य से 'अपनी मां के लिए एक पेड़ लगाएं' अभियान में भाग लेने का आग्रह किया और बताया कि जिला प्रशासन को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।