पंचायत चुनाव में मिली करारी हार पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बोले- संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगे अधिक परिश्रम
चुनाव गणतंत्र की निरंतर प्रक्रिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है उन्हें भी धन्यवा देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी भारत के विक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओड़िशा में हुए पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में जनता की राय को सम्मान देते हुए हम पार्टी से चुनाव जीतने वाले प्रतिनियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। ओड़िशा के 63 लाख 23 हजार 746 मतदाता यानी कुल 30.07 प्रतिशत मतदताओं ने हमारी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इसके लिए मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं।
चुनाव गणतंत्र की निरंतर प्रक्रिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है, उन्हें भी धन्यवा देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी भारत के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं तथा गरीब कल्याण योजना का सर्वाधिक लाभ ओड़िशा को मिल रहा है। हम अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही सबका साथ सबका विकास को मूलमंत्र बनाने वाले मोदी सरकार के कार्य को लोगों के पास पहुंचाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे।
पंचायत चुनाव में किसको कितने वोट मिले
- ओड़िशा के 30 जिला के 314 ब्लाक के 851 जोन में मतदान हुआ है।
- पंचायत चुनाव में कुल पोलिंग: 2 करोड़ 10 लाख 28 हजार 403 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
- भाजपा को 63 लाख 23 हजार 746 वोट मिले हैं।
- कांग्रेस को 28 लाख 54 हजार 398 वोट मिले।
- बीजद को 1 करोड़ 10 लाख 89 हजार 712 वोट मिले हैं
- निर्दल व अन्य पार्टी को 7 लाख 60 हजार 547 वोट मिले हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।