Odisha: बौध जिले के एक गांव में आग लगने से दो बच्चों की मौत, सीएम ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान
ओडिशा के बौध जिले में शनिवार को पुआल के ढेर में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। घटना बौध जिले के सदर ब्लॉक के मुंडीपदर पंचायत के बौनसुनी गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा एक लड़का आठ साल का था जबकि दूसरा सिर्फ पांच साल का था। हादसे पर सीएम ने दुख व्यक्त किया।
पीटीआई, भुवनेश्वर। ओडिशा के बौध जिले में शनिवार को पुआल के ढेर में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। घटना बौध जिले के सदर ब्लॉक के मुंडीपदर पंचायत के बौनसुनी गांव में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, एक लड़का आठ साल का था, जबकि दूसरा सिर्फ पांच साल का था।
सीएम मोहन माझी ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम को मौसम ठंडा होने के कारण लड़के अपने घर के बाहर आग के पास बैठे थे। तभी आग की लपटें बढ़ने लगीं। लड़कों ने खुद को बचाने के लिए पुआल के ढेर में शरण ली लेकिन उसने भी आग पकड़ ली।
बच्चों की मदद करने आए लोग भी नहीं बचा सके जान
अधिकारी ने कहा कि मासूम लड़कों ने पुआल के ढेर में शरण ली। हालांकि, आग फैल गई और पुआल के ढेर में आग लग गई। बच्चों के मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें तुरंत बाउंसुनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बौध के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।