Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान युवक की मौत, दौड़ते समय हुआ हादसा

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:24 PM (IST)

    भुवनेश्वर से मिली खबर के अनुसार होमगार्ड की नौकरी का सपना देखने वाले शिवराम प्रधान शारीरिक परीक्षा के दौरान हादसे का शिकार हो गए। गंजाम जिले के छत्रपुर में दौड़ते समय वे अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़े जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस घटना के कारण होमगार्ड भर्ती के लिए चल रहे इंटरव्यू को रोक दिया गया।

    Hero Image
    होमगार्ड भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान युवक की मौत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। होमगार्ड की नौकरी करूंगा, इस सपने को लेकर कितनी बड़ी उम्मीदें थीं। शारीरिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करूंगा, इस भरोसे के साथ परिवार को भी विश्वास दिलाया था, लेकिन शारीरिक परीक्षा के दौरान ही युवक एक हादसे का शिकार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक बीमार पड़ जाने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह जिंदा वापस नहीं लौट सका। गंजाम जिले के छत्रपुर में रविवार को यह दुखद घटना हुई। मृत युवक का नाम शिवराम प्रधान है।

    गंजाम पुलिस जिला अंतर्गत छत्रपुर स्थित रिजर्व पुलिस ग्राउंड में होमगार्ड के लिए शारीरिक परीक्षा चल रही थी। इसी परीक्षा में भाग लेने के लिए गंजाम जिले के तारसिंग थाना अंतर्गत तुलसीपल्ली क्षेत्र के रहने वाले शिवराम प्रधान पहुंचे थे।

    दौड़ते समय अचानक वे अस्वस्थ होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत वहीं से छत्रपुर उपखंड अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ब्रह्मपुर मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    इस दुखद घटना के कारण दोपहर में चल रहे इंटरव्यू को रोक दिया गया। वहां पहुंचे अन्य अभ्यर्थी अपने-अपने घर लौट गए। अधिकारियों ने बताया कि अगली सूचना के बाद इंटरव्यू दोबारा शुरू किया जाएगा।

    पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

    पुलिस विभाग में भर्ती के शारीरिक परीक्षा के दौरान इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व छत्रपुर स्थित रिजर्व पुलिस ग्राउंड में कांस्टेबल परीक्षा के दौरान भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी।

    इसी तरह, अविभाजित गंजाम जिले के रायगढ़ ब्लॉक के नारायणपुर गांव निवासी दीपक गजपति ने पर्लाखेमुंडी के रानीपीठ स्थित बेटागुड़ा में 29 मई को आयोजित होमगार्ड परीक्षा में भाग लिया था।

    शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ते समय वे अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें गंभीर हालत में ब्रह्मपुर एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    उसी परीक्षा में उस दिन रानीपीठ से पद्मपुर तक 2 किलोमीटर की दौड़ कराई गई थी। दौड़ पूरी करने के बाद अभ्यर्थी सुलंत मिसाल अचानक नीचे गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए तत्काल पर्लाखेमुंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: स्कूलों में ड्रॉपआउट कम करने सरकार ने शुरू की पदयात्रा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री हुए शामिल

    यह भी पढ़ें- कोणार्क सूर्य मंदिर में 40 देशों के युवा कूटनीतिज्ञों का दौरा, भारतीय धरोहर की भव्यता ने किया मंत्रमुग्ध