Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: 'आम ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम से जुड़े तीन और जिले, CM नवीन पटनायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    ओडिशा के तीन और जिला सुन्दरगड़ ढेंकानाल एवं बौद्ध जिला सरकार की विकासन्मुखी कार्यक्रम आम ओडिशा नवीन ओड़िशा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने आज विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इन तीन जिलों के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य गांवों का विकास है।

    Hero Image
    आम ओडिशा नवीन ओडिशा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य के और तीन जिले

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।  ओडिशा के तीन और जिला सुन्दरगड़, ढेंकानाल एवं बौद्ध जिला सरकार की विकासन्मुखी कार्यक्रम आम ओडिशा नवीन ओड़िशा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने आज विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इन तीन जिलों के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक सुन्दरगढ़ जिले में 139 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 3 हजार 16 विभिन्न विकासमूलक कार्यक्रम का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है।

    इसी तरह से ढेंकानाल जिले में 106 करोड़ रुपये की लागत से 3 हजार 53 विकास मूलक कार्यक्रम का मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा बौद्ध जिले में 34 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 1 हजार 159 विकास मूलक कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य गांवों का विकास है। गांव के सभी लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी मिलेगी। गांव-गांव तक संस्कृति की रक्षा होगी और आधुनिकता का विकास होगा। 

    विकसित गांव आधुनिक ओडिशा की पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम ओडिशा नवीन ओडिशा कार्यक्रम के जरिए जगन्नाथ संस्कृति को हर गांव में संरक्षित किया जाएगा। हर पूजा स्थल का विकास किया जाएगा। विरासत स्थलों को संरक्षित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृतियों और विरासत स्थलों का संरक्षण और सुरक्षा हमारे भावी वंशजों के लिए आवश्यक है। गांवों में डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास इस योजना के उद्देश्यों में से एक है। गांव में इंटरनेट कनेक्शन होगा।

    यहां एक साइंस पार्क होगा। कौशल विकास केंद्र होगा। बैंकिंग सुविधाएं होंगी। इस कार्यक्रम में गांव के प्राथमिक विद्यालयों को भी शामिल किया जाएगा। यह हमारे युवाओं, माताओं, किसान भाइयों और बहनों और छात्रों के लिए अपार अवसर लाएगा और एक आधुनिक, सशक्त, प्रगतिशील और संस्कृति के प्रति जागरूक राज्य के रूप में ओडिशा की पहचान को और बढ़ाएगा। फाइव टी अध्यक्ष वीके.पांडियन ने तमाम कार्यक्रम का संचालन किया।