Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Update: ठंड के तेवर शुरू, राज्य में धीरे-धीरे खिसक रहा है पारा, बढ़ रही है सर्दी

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    राज्य में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का असर बढ़ने लगा है।देश के मध्य भाग में दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण राज्य में उत्तर-पश्चिम और उत्तर की ओर से शुष्क-ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है।

    Hero Image
    राज्य में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का असर बढ़ने लगा है।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।  राज्य में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का असर बढ़ने लगा है।देश के मध्य भाग में दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण राज्य में उत्तर-पश्चिम और उत्तर की ओर से शुष्क-ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कई स्थानों पर तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखा जा रहा है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के एक आकलन के मुताबिक 14 नवम्बर के बाद सर्दी और बढ़ सकती है।

    उत्तर तटीय और आंतरिक ओडिशा में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। दूसरी ओर, दिवाली के दौरान मौसम अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।