विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता युधिष्ठिर सामंतराय का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, लंबे समय से थे बीमार

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:48 PM (IST)

ओडिशा में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पुरी जिले के पिपिली से पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंतराय का निधन हो गया ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता युधिष्ठिर सामंतराय का निधन।
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता युधिष्ठिर सामंतराय का निधन।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पुरी जिले के पिपिली से पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंतराय का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मृत्यु के समय उनकी आयु 73 वर्ष थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

पिपिली से कांग्रेस के सबसे बड़े नेता

युधिष्ठिर सामंतराय 1995 से 2000 तक कांग्रेस के टिकट पर पिपिली से विधायक रहे। युधिष्ठिर को पिपिली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के रूप में जाना जाता था। हालांकि, इसके बाद युधिष्ठिर ने 2014 तक लगातार चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2019 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और कांग्रेस का टिकट वापस कर दिया।

नेतागण उनके निधन पर जता रहे हैं शोक

युधिष्ठिर के निधन से कांग्रेस ने एक मजबूत संगठनकर्ता खो दिया है। युधिष्ठिर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। विभिन्न नेताओं और मंत्रियों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पंडा ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिपिली के पूर्व विधायक युधिष्ठिर सामंतराय के निधन के बारे में सुनकर मैं दुखी हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: धर्मेंद्र प्रधान ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर कही ये बात

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए ट्वीट किया है और उनके दिवंगत आत्‍मा की शांति की कामना की है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के परिष्‍ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी उनके निधन पर शोक जताया है और कहा है कि राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बहन को याद करते हुए नवीन पटनायक आज नहीं मना रहे अपना जन्‍मदिन, पिछले महीने ही हुआ था निधन