Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jagannath Puri Rath Yatra 2021: रथयात्रा के लिए पुरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, सभी प्रवेश मार्ग सील

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 10:43 AM (IST)

    Rath Yatra 2021 रथयात्रा के लिए पुरी जगन्नाथ धाम में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सभी प्रवेश मार्ग सील होटल एवं लाज को खाली कराया गया। शहर के लोगों को साप्ताहिक शट डाउन में शनिवार को खरीददारी को दी गई ढील।

    Hero Image
    Rath Yatra 2021: रथयात्रा के लिए पुरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

     भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। पुरी जगन्नाथ धाम में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को महज एक दिन का समय बचा है। 12 जुलाई को भाई बहन के साथ रथ पर विराजमान होकर महाप्रभु जगन्नाथ जी गुंडिचा यात्रा करेंगे। ऐसे में पुरी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात से मंगलवार रात तक शहर में कर्फ्यू लगाया जाएगा, ऐसे में आज सुबह से ही पुरी शहर के होटल, लाज, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि की जांच करते हुए उन्हें खाली करा दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़दांड में मौजूद तमाम दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। केवल बड़दांड ही नहीं बल्कि पुरी शहर में कहीं भी कर्फ्यू के समय मेडिकल दुकान के अलावा अन्य कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी। पुरी शहर में आने वाले लोगों को बल पूर्वक रोकने के लिए सभी प्रवेश मार्ग को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही 8 जगहों पर चेकिंग प्वांइट की व्यवस्था की गई है। 

    रथयात्रा के लिए 70 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। 11 से 13 जुलाई तक शहर में कर्फ्यू वहीं दूसरी तरफ आज प्रदेश में साप्ताहिक शट डाउन का पालन किया जा रहा है। हालांकि पुरी शहर के लोगों के लिए आज शट डाउन से राहत दी गई, क्योंकि 11 जुलाई रात 8 बजे से 13 जुलाई रात 8 बजे तक शहर में कर्फ्यू लगाया जाएगा। ऐसे में लोग तमाम बाजारों में अपनी जरूरत की सामग्री खरीदते नजर आए।

    Jagannath Rathyatra 2021: रथ निर्माण में भोई सेवकों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका, महाप्रभु की सेवा को मानते हैं सौभाग्‍य

     

    comedy show banner
    comedy show banner