ओडिशा के मानसिक रोग अस्पताल में मरीज की मौत, पिटाई के आरोप में वार्ड अटेंडेंट और सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
कटक के एससीबी मेडिकल मानसिक रोग विभाग में एक मरीज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में वार्ड ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
एससीबी मेडिकल में मरीज की पीट-पीटकर हत्या।
वार्ड अटेंडेंट और सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया।
संवाद सहयोगी, कटक (ओडिशा)। एससीबी मेडिकल मानसिक रोग चिकित्सा केंद्र में एक मरीज को पीट-पीटकर मार देने की घटना में मंगलाबाग थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार होने वाले दोनों आरोपी हैं वार्ड अटेंडेंट दरगाह बाजार थाना अंतर्गत धोबी लेन का ए .जगन्नाथ राव और सुरक्षाकर्मी चौद्वार सिमिलीहांड का दिलीप कुमार प्रधान ।यह दोनों वार्ड के अंदर जाजपुर थाना पहंगा गांव के श्रीकांत दास को प्लास्टिक पाइप से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप थाने में की गई थी।
जाजपुर रोड थाना अंतर्गत पहंगा इलाके के श्रीकांत साहू को पिछले 28 सितंबर को इलाज के लिए मानसिक रोग विभाग में भर्ती किया गया था। मानसिक स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में चिकित्सा चलते समय 29 तारीख की रात को 9:00 बजे वह वार्ड से बाहर चला आया था। निचली मंजिले में मौजूद एक शौचालय में वह छुपा हुआ था।
ऐसे में वार्ड अन्दर न जाने के कारण दो सुरक्षाकर्मी और सादा कपड़ों में रहने वाला एससीबी मेडिकल के कर्मचारी श्रीकांत को प्लास्टिक पाइप से पीटा था। जिसको लेकर पत्नी सष्मिता दास ने मंगलाबाग थाना में शिकायत की थी। 30 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। श्रीकांत के पत्नी शिकायत के आधार पर मंगलाबाग थाना पुलिस एक मामला दर्ज करते हुए वहां लगने वाली सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच पड़ताल करते हुए पुलिस पांच की गवाही भी रिकॉर्ड किया है। इस घटना में मानवाधिकार कार्यकर्ता जयंत कुमार दास की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष मामला दर्ज किया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आया है। उसे पता चला है कि, उसके शरीर के विभिन्न जगहों पर पीटने का निशान है। इसके अलावा उसे लिवर सिरोसिस एवं उसे हार्ट की भी समस्या था। वह काफी दिनों से कई बीमारियों से पीड़ित था।
