ओडिशा में शिक्षा विभाग अधिकारी के 7 ठिकानों पर एक साथ छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयदेव जेना के सात ठिकानों पर छापेमारी की है।

शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर छापा। फोटो जागरण
HighLights
अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयदेव जेना पर विजिलेंस का छापा।
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सात ठिकानों पर कार्रवाई।
भुवनेश्वर, गंजाम, जाजपुर जिलों में तलाशी अभियान जारी।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ओडिशा विजिलेंस की टीम ने अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयदेव जेना के सात ठिकानों पर छापेमारी की है।
बरहमपुर के विशेष विजिलेंस न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी में तीन अतिरिक्त एसपी, चार डीएसपी, 9 इंस्पेक्टर और अन्य सहयोगी कर्मचारियों की टीम शामिल है। भुवनेश्वर, गंजाम और जाजपुर जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इन सात ठिकानों पर चल रही छापेमारी
- भुवनेश्वर के पात्रपड़ा स्थित तीन मंजिला भवन।
- गंजाम जिले के पी. नुआगांव स्थित दो मंजिला भवन।
- गंजाम जिले के पी. नुआगांव स्थित एक अन्य भवन।
- गंजाम जिले के बुरुझरी स्थित उनके एक रिश्तेदार का घर।
- भुवनेश्वर के खंडगिरि स्थित जननी विहार में उनके एक अन्य रिश्तेदार का घर।
- जाजपुर जिले के जारका स्थित किराये का मकान। जाजपुर जिले के जारका स्थित उनका कार्यालय कक्ष।
फिलहाल, विजिलेंस की छापेमारी जारी है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद संपत्ति से संबंधित और अधिक जानकारी सामने आने की संभावना है।
