Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुजाता व जन्मेजय को मिलेगा राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jun 2018 04:05 PM (IST)

    जासं, भुवनेश्वर : इस साल ओडिशा से दो लोगों को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा

    Hero Image
    सुजाता व जन्मेजय को मिलेगा राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

    जासं, भुवनेश्वर : इस साल ओडिशा से दो लोगों को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ओडिशी नृत्य में विशेष योगदान के लिए सुजाता महापात्र को तो छऊ नृत्य के लिए जन्मेजय साईबाबू को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। संगीत नृत्य एवं लोककला में प्रसिद्धि पा चुके 42 लोगों के नाम की घोषणा मंगलवार को की गई है। इस सूची में सुजाता महापात्र व जन्मेजय साई बाबू का भी नाम शामिल है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति इन्हें एक-एक लाख रुपये के साथ पुरस्कारित करेंगे। इसी तरह ओडिशी नृत्यशिल्पी जाह्वनी बेहरा एवं संबलपुरी लोकसंगीत के लिए सर्वेश्वर भोई को विशमिल्ला खां युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें