Sambalpur: करोड़पति निकला असिस्टेंट इंजीनियर, विजिलेंस छापेमारी में 4 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त
Sambalpur ओडिशा में बुधवार के दिन कोरापुट मंडल विजिलेंस की तीन टीम ने कालाहांडी जिले के भवानीपाटना में सहायक अभियंता के रूप में पदस्थ किशोरचंद्र साहू के पास करीब चार करोड़ रुपए की चल- अचल संपत्ति होने का खुलासा किया है। यह संपत्ति आरोपित किशोरचंद्र और उसके परिवार के सदस्यों के नाम है। आरोपी के पास से आय से अधिक की संपत्ति होने की शिकायत मिल रही थी।

संवाद सूत्र, संबलपुर: ओडिशा में बुधवार के दिन, कोरापुट मंडल विजिलेंस की तीन टीम ने, कालाहांडी जिले के भवानीपाटना में सहायक अभियंता के रूप में पदस्थ किशोरचंद्र साहू के पास करीब चार करोड़ रुपए की चल- अचल संपत्ति होने का खुलासा किया है। यह संपत्ति आरोपित किशोरचंद्र और उसके परिवार के सदस्यों के नाम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालाहांडी जिले के भवानीपाटना स्थित जनरल पब्लिक हेल्थ सेक्शन में सहायक अभियंता के रुप में पदस्थ किशोरचंद्र साहू के पास आय से अधिक की संपत्ति होने की शिकायत मिल रही थी।
इसके बाद बुधवार के पूर्वान्ह,कोरापुट मंडल विजिलेंस की तीन टीमों ने स्पेशल विजिलेंस जज की ओर से जारी सर्च वारंट के बल पर सहायक अभियंता के कालाहांडी जिला स्थित तीन ठिकानों की तलाशी शुरु की।
इस दौरान शाम तक उसके पास करीब चार करोड़ रुपए की चल- अचल संपत्ति होने का खुलासा हुआ।
चल- अचल संपत्ति का ब्योरा:
- कालाहांडी जिला के भवानीपाटना शहर में एक करोड़ 10 लाख रुपए कीमत का तीनमंजिला आलीशान भवन
- भवानीपाटना के दो स्थानों में 2 प्लॉट
- बैंक, बीमा और पोस्ट ऑफिस जमा खातों में एक करोड़ 54 लाख रुपए
- नकद 2 लाख 65 हजार रुपए
- 441 ग्राम सोने के गहने
- 700 ग्राम चांदी के गहने
- 5 लाख 47 हजार रुपए कीमत के दो बाईक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।