Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में दो दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सागर कवच-2’ शुरू, आतंकी घुसपैठ के खिलाफ भारत की तैयारी

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:05 PM (IST)

    पारादीप में दो दिवसीय संयुक्त युद्ध अभ्यास सागर कवच-2 शुरू हो गया है। यह अभ्यास 26/11 मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    दो दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास ‘सागर कवच-2’ शुरू(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पारादीप में दो दिवसीय संयुक्त युद्ध अभ्यास सागर कवच-2 शुरू हो गया है। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हर वर्ष दो बार यह संयुक्त युद्ध अभ्यास आयोजित किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष का दूसरा युद्ध अभ्यास सागर कवच-2 गहरे समुद्र में दो दिनों तक चलेगा। इस संयुक्त अभ्यास में समुद्री मार्ग से होने वाले आतंकवादी हमलों और घुसपैठ को कैसे रोका जा सकता है, उसके सभी तरीके और कौशल 18 से अधिक विभाग प्रदर्शित कर रहे हैं।

    गहरे समुद्र में भारतीय नौसेना, तट पर कोस्ट गार्ड, मरीन थाना पुलिस और मत्स्य विभाग गश्त कर रहे हैं, वहीं अन्य विभाग स्थल भाग में तटीय सुरक्षा में जुटे हैं।

    सागर कवच-2 में भाग लेने वाले इन 18 से अधिक विभागों में भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड, सीआईएसएफ, मत्स्य विभाग, मरीन पुलिस, कस्टम विभाग, अग्निशमन विभाग, ओडिशा पुलिस, वन विभाग, पारादीप पोर्ट समेत कई एजेंसियां शामिल हैं।

    इन्हें दो दलों में बांटा गया है। रेड टीम आतंकवादियों की भूमिका निभाते हुए समुद्री मार्ग से स्थल में प्रवेश कर हमले की योजना बनाएगी और ब्लू टीम स्थल पर सुरक्षा बलों के रूप में उसका प्रतिरोध कर हमले को विफल करेगी।

    आज सुबह से ही समुद्री और स्थल मार्ग पर यह युद्धाभ्यास शुरू हो चुका है। 26/11 मुंबई हमले के बाद से देश के सभी तटीय बंदरगाहों पर यह संयुक्त अभ्यास ‘सागर कवच-2’ आयोजित किया जा रहा है। इसी को लेकर पारादीप के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों को सतर्क देखा गया।