ओडिशा प्रशासनिक इतिहास में रिकॉर्ड, 2022 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को मिला ओडिशा कैडर
ओडिशा को 2022 बैच के आठ आईएएस अधिकारी आवंटित किए गए हैं और यह ओडिशा प्रशासनिक इतिहास में पहली दफा है जब रिकॉर्ड संख्या में आईएएस अधिकारियों को ओडिशा कैडर आवंटित किया गया है। ये आठ अधिकारी ओडिशा में काम करेंगे। इनमें से तो तीन ओडिशा से ही हैं जबकि पांच अन्य राज्यों से हैं। इन सभी अधिकारियों ने 2022 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा को 2022 बैच के आठ आईएएस अधिकारी आवंटित किए गए हैं। ओडिशा प्रशासनिक इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड संख्या में आईएएस अधिकारियों को ओडिशा कैडर आवंटित किया गया है। ये आठ अधिकारी 2022 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में ओडिशा में काम करेंगे। इनमें से तीन अपने गृह राज्य ओडिशा के हैं, जबकि बाकी पांच अन्य राज्यों के हैं।
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने ओडिशा समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को स्पीड पोस्ट के जरिए इन आईएएस अधिकारियों के कैडर आवंटन की जानकारी दे दी है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में कुल 179 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर आवंटित किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों ने 2022 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।
जिन आईएएस अधिकारियों को ओडिशा कैडर आवंटित किया गया है, उनमें ओडिशा से प्रणिता दास, कस्तूरी पंडा और तेजस्विनी बेहरा हैं। उसी तरह से उत्तर प्रदेश से प्रेक्षा अग्रवाल, नागालैंड से यिमकुम आई ओजुकम, महाराष्ट्र से दुधल अभिषेक दिलीप, केरल से आसिन ए एल और तमिलनाडु से सी.शरवानन शामिल हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2021 बैच में 6 आईएएस अधिकारियों, 2020 बैच में 5 आईएएस, 2019 बैच में 6, 2018 बैच में 4, 2017 बैच में 4 और 2016 बैच में 4 आईएएस अधिकारियों को ओडिशा कैडर आवंटित किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।