Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rath Yatra 2023: बुखार से ठीक होकर प्रभु जगन्‍नाथ आज दे रहे नव यौवन वेश में दर्शन, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 09:19 AM (IST)

    Rath Yatra 2023 बुखार से ठीक होकर प्रभु जगन्नाथ बलभद्र एवं देवी सुभद्रा पूरे 14 दिनों के बाद भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। ऐसे में भगवान की एक झलक पाने ...और पढ़ें

    Hero Image
    जगन्नाथ महाप्रभु आज नव यौवन वेश में दर्शन दे रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, पुरी। बुखार से स्वस्थ होने के बाद जगत के नाथ जगन्नाथ महाप्रभु आज सुबह से ही भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। 14 दिन तक महाप्रभु के दर्शन से वंचित रहे भक्तों में इसका भारी उल्लास देखा जा रहा है। प्रभु की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभु की एक झलक पाने के लिए लगी है भक्‍तों की लंबी कतारें

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले सुबह 8 से 9 बजे तक पारिमाणिक दर्शन शुरू हुआ है और फिर 9 बजे से 11 बजे तक सर्वसाधारण दर्शन शुरू होगा।

    पारिमाणिक दर्शन करने के लिए भक्त दक्षिण द्वारा से मंदिर में प्रवेश किए, जबकि सर्वसाधारण दर्शन के लिए सिंहद्वार से जाने की अनुमति दी गई है।

    इस बीच कुछ भक्त मंदिर की परिक्रमा कर भी प्रभु का आशीर्वाद ले रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुरी जगन्नाथ मंदिर परिसर से लेकर जगन्नाथ धाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

    जय जगन्‍नाथ के नारे से गूंज रहा पूरा शहर

    जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही जगन्नाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली है। जय जगन्नाथ के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। वहीं, नव यौवन दर्शन के लिए पुरी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 70 प्लाटुन पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 25 प्लाटुन पुलिस टीम तैनात की गई है। दर्शन करने के लिए बैरिकेड बनाया गया है।

    महाप्रभु भक्‍तों को दे रहे नव यौवन वेश में दर्शन

    पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, चका बिजे करने वाले श्रीजीउ की चका अपसर नीति सुबह-सुबह अनुष्ठित की गई। इसके बाद मंगल आरती, मइलम, अवकाश नीति की गई। प्रभु के अणवसर समय में पूजा पाने वाले पटिदिअं (दशावतार) की बाहुड़ा बिजे नीति सम्पन्न की गई है। इसके बाद सुबह 8 बजे से महाप्रभु भक्तों को नव यौवन वेश में दर्शन दे रहे हैं।