विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav Result 2024 : पुरी में खिलेगा कमल या बजेगा शंख? इन दिग्‍गज नेताओं में है कड़ा मुकाबला

Published: Mon, 03 Jun 2024 06:04 PM (GMT+05:30)

Puri Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा और सत्तारूढ़ ...और पढ़ें

ओडिशा लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है।
ओडिशा लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आने वाला है।

HighLights

  1. 2019 के चुनाव में बीजद के पिनाकी मिश्रा ने भाजपा के संबित पात्रा को हराकर जीत हासिल की थी
  2. 2019 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से काफी आगे रही बीजद

डिजिटल डेस्‍क, भुवनेश्‍वर। Lok Sabha Chunav Result 2024 देश के लिए 4 जून यानी कल का दिन सियासत के दृष्टिकोण से काफी अहम है। क्योंकि, इस दिन लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आने वाला है। इस क्रम में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर भी देश भर की निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट पर भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा और सत्तारूढ़ बीजद के अरूप पटनायक के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर जयनारायण पटनायक को उम्‍मीदवार बनाया है।

पुरी लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार

  • संबित पात्रा- भाजपा
  • अरूप मोहन पटनायक- बीजद
  • जयनारायण पटनायक- कांग्रेस
  • शोभा पांडे- इंडी गठबंधन
  • शांतनु कुमार दास- बसपा
  • दिलीप कुमार बराल- इंडी गठबंधन
  • सुभाष चंद्र भोई- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) या एसयूसीआई (सी)

पुरी लोकसभा सीट की खासियत

पुरी संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह देश के चार पवित्रतम स्थानों में से एक है। यह क्षेत्र भगवान जगन्नाथ , सुभद्रा और बलभद्र की पवित्र नगरी है।

पुरी में जगन्‍नाथ मंदिर होने की वजह से यह क्षेत्र आध्‍यात्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्‍वपूर्ण है इसलिए यहां साल भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इससे यहां की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी बल मिलता है।

पुरी के जगन्‍नाथ मंदिर की रसोई दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है, जहां हर रोज 50 हजार से अधिक भक्‍तजनों का खाना बनता है। हजारों वर्षों का इतिहास समेटे इस क्षेत्र को नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है।

यहां की रथयात्रा और नव कलेबर विशेष रूप से प्रसिद्ध पर्व हैं। ये दोनों पर्व भगवान जगन्नाथ की मुख्य मूर्ति से संबद्ध हैं। पुरी लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जो पुरी, पिपली, नयागढ़, ब्रह्मगिरी, चिल्का, सत्याबदी और रानपुर सीट हैं।

पुरी लोकसभा सीट का राजनीतिक समीकरण

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) के पिनाकी मिश्रा ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को हराकर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजू जनता दल (बीजेडी) ने राज्य में अधिकांश सीटें जीतीं, जबकि भाजपा और कांग्रेस पीछे रहीं।

बीजेडी ने 12 सीटें जीतीं थी, बीजेपी 8 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। गौरतलब है कि साल 1998 से ही इस सीट पर बीजद का कब्‍जा है। पिनाकी बीजद में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। 1996 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर उन्‍होंने जीत भी हासिल की थी।

साल 2014 के चुनाव में बीजद के पिनाकी मिश्रा पहले स्‍थान पर रहे, कांग्रेस की सुचरिता महांती दूसरे और भाजपा के अशोक साहू तीसरे स्‍थान पर रहे। सुचरिता महांती ने इस साल पुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ 2 लाख 59 हजार 800 वोट हासिल की थी।

हालांकि, 2024 का चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना टिकट वापस ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने नाम वापस लेने के साथ ही पार्टी पर चुनाव के लिए फंड नहीं देने तथा पुरी लोकसभा के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट पर कमजोर उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Chunav Result 2024 : लोकसभा चुनाव के नतीजे का काउंटडाउन शुरू, संबलपुर सीट पर कौन किसे देने जा रहा पटखनी?

Puri Firecracker Explosion: अब तक 13 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती; इलाके में दहशत