पुरी जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में बच्चे ने कर दी पेशाब, महाप्रभु को कराना पड़ा महास्नान; 2 घंटे बंद रहे दर्शन
पुरी जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में एक बच्चे द्वारा पेशाब करने के कारण बुधवार शाम को महाप्रभु का बड़ा स्नान कराया गया। इस वजह से शाम 7.45 बजे से रात 9.30 बजे तक सामान्य दर्शन बंद रहा। ओडिशा बंद के कारण गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। कांग्रेस के ओडिशा बंद के आह्वान के चलते भक्तों ने पहले ही पुरी पहुंचने की योजना बनाई।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी जगन्नाथ मंदिर गर्भगृह आंतरिक लकड़ी पास एक छोटे बच्चे ने पेशाब कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप बुधवार शाम को महाप्रभु को बड़ा स्नान कराना पड़ा।
इसके चलते शाम 7.45 बजे से रात 9.30 बजे दो घंटे से अधिक समय तक सामान्य दर्शन बंद करना पड़ा।
गुरुवार को ओडिशा बंद होने के कारण आज श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा जगन्नाथ धाम में हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कांग्रेस की तरफ से ओडिशा बंद का आह्वान किया गया है।
ऐसे में भक्त, जिन्हें कल आना था, आज ही पुरी आए थे, यह सोचकर आए थे कि गुरुवार को पुरी आना संभव नहीं होगा क्योंकि वाहन बंद हो जाएंगे।
पुरी जगन्नाथ मंदिर में आमतौर पर शाम को भीड़ होती है। आज आम दर्शन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। शाम 7.45 बजे सेवादार ने भीड़ में एक बच्चे के पेशाब करने की जानकारी मिलने के बाद बड़े महास्नान की घोषणा की।
रात 8.40 बजे, चूने का पानी छिड़काव किया गया और 8.55 बजे, मेकप ने सिंहासन धोया। इसके बाद दर्शन व्यवस्था पुनः शुरू हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।