Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Main 2023: प्रियंका सार बनीं ओडिशा टॉपर, मैथ्स-फिजिक्स में स्कोर किए 100 नंबर; बताया सफलता का ये मंत्र

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 01:16 PM (IST)

    JEE Main Odisha Topper भुवनेश्वर की प्रियंका सार का जेईई मेन 2023 में पूरे देश में 243वां रैंक आया है। प्रियंका ने बताया कि मेरा लक्ष्य आईआईटी है और मैं जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना आइएएस बनना है।

    Hero Image
    जेईई मेन में प्रियंका सार बनीं ओडिशा टॉपर

    संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। भुवनेश्वर की प्रियंका सार ने जेईई मेन 2023 में सफलता का परचम लहराया है। प्रियंका ने जेईई मेन के सत्र टू में 99.98 एनटीए स्कोर किया है। वे ओडिशा की स्टेट टॉपर हैं।

    जेईई मेन 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। ओडिशा की प्रियंका सार ने इस परीक्षा में 243 स्थान पर कब्जा किया है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

    अपनी सफलता को लेकर प्रियंका कहती हैं कि क्लास के बाद मैं रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। निरंतर पढ़ाई के कारण मेरे 300 में से 280 अंक आए हैं। वहीं, मैथ्स और फिजिक्स में 100 अंक हासिल किए हैं। अपने नंबर कटने पर प्रियंका ने कहा कि मैंने केमिस्ट्री में चार गलतियां कीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी), राउरकेला के जेईई मेन के नतीजों की पुष्टि कर दी गई है लेकिन मेरा लक्ष्य आईआईटी है और मैं जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना आइएएस बनना है।

    प्रियंका ने बताया-जेईई की तैयारी करने वाले क्या रखें ख्याल

    इसके अलावा उन्होंने जेईई कैंडिडेट के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बैठने से पहले आपको पॉजिटिव रहने की जरूरत है। डिमोटिवेट होने से आपका स्कोर प्रभावित हो सकता है।

    बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के दूसरे सत्र का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। एनटीए ने बताया कि 43 कैंडिडेट ने परफेक्ट 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं 15 उम्मीदवारों के नतीजे रोक दिए गए हैं क्योंकि वे जांच के दायरे में हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner