विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime: संबलपुर में पुलिस के हाथ लगी नशे की बड़ी खेप, 5400 बोतल कफ सिरप जब्त; सरगना सहित 32 को दबोचा

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 09 Oct 2023 08:38 PM (IST)

ओडिशा के संबलपुर में नशा कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 5400 बोतल ...और पढ़ें

संबलपुर में पुलिस के हाथ लगी नशे की बड़ी खेप, 5400 बोतल कफ सिरप जब्त
संबलपुर में पुलिस के हाथ लगी नशे की बड़ी खेप, 5400 बोतल कफ सिरप जब्त

HighLights

  1. पुलिस के हाथ लगा कारोबारियों का गुप्त डायरी
  2. 5400 बोतल कफ सिरप, नकदी, बाईक जब्त
  3. संबलपुर पुलिस की गिरफ्त में 32 नशा कारोबारी

संवाद सूत्र, संबलपुर/भुवनेश्वर। बलांगीर और बरगढ़ जिला पुलिस के बाद अब संबलपुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दशहरा के दौरान शहर में नशा कारोबार के लिए कफ सिरप का जखीरा लेकर आए छह नशा कारोबारियों के साथ पुलिस ने अन्य 26 खुदरा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही उन लोगों के पास से 5400 बोतल कफ सिरप, नकद 12 हजार रुपये, दो बाइक और एक गुप्त डायरी जब्त किया है।

इस डायरी में नशा कारोबार से जुड़े लोगों का नाम और फोन नंबर है। पुलिस इस डायरी में दर्ज नामों के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ और नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी संभव है।

गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार की शाम स्थानीय सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नशा कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि सोमवार की सुबह नशे के जखीरे की गुप्त और विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद स्थानीय धनुपाली पुलिस की टीम ने संबलपुर सिटी रेलवे निकटस्थ झांकरपाड़ा इलाके में पहुंची।

इसके बाद अचानक छापेमारी कर छह कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशे का यह जखीरा जब्त करने समेत उनके पास से जब्त एक डायरी से मिली जानकारी के बाद अन्य 26 को गिरफ्तार किया।

कोलकाता से संबलपुर लाया गया था नशे का जखीरा

पुलिस को पता चला है कि नशे का यह जखीरा कोलकाता से ट्रेन से संबलपुर सिटी स्टेशन लाया गया था और वहां से शहर के खुदरा कारोबारियों के पास भेजा जाना था।

पुलिस इस नशा कारोबार के कथित सरगना धनुपाली इलाके के आशीष पाणिग्राही, मोतीझरण के शेख रियाजुद्दीन बताए गए हैं। इनके अलावा पुलिस ने शेख कबीर उर्फ शम्मी, अईंठापाली के त्रिनाथ बेहेरा, बुढ़ाराजा के रिंकू एडजुआड उर्फ टिकलू समेत अन्य 27 को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Odisha Road Accident: अनुगुल और बालांगीर में भीषण हादसा, सैर कर रहे तीन लोगों को वाहनों ने कुचला; मौत

यह भी पढ़ें: Odisha News: आदिवासी लड़की ने किया पिता का अंतिम संस्कार, टूटी पुरानी परंपराओं की जंजीर

यह भी पढ़ें: Odisha News: नक्सल प्रभावित जिलों में लैंड माइन विस्फोट से जा रही ज्यादा जान: पुलिस डीजी