विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Road Accident: अनुगुल और बालांगीर में भीषण हादसा, सैर कर रहे तीन लोगों को वाहनों ने कुचला; मौत

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 08 Oct 2023 10:39 AM (IST)

ओडिशा में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना बालांगीर की है ...और पढ़ें

अनुगुल और बालांगीर में भीषण हादसा, सैर कर रहे तीन लोगों को वाहनों ने कुचला
अनुगुल और बालांगीर में भीषण हादसा, सैर कर रहे तीन लोगों को वाहनों ने कुचला

HighLights

  1. अनुगुल जिले के पल्लहड़ा पुलिस स्टेशन में दो लोगों की मौत
  2. बलांगीर जिले के गेदाबंजी चक में एक छात्र की मौत

संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल/भुवनेश्वर। कॉलेज के छात्र के लिए सुबह की सैर उसके जीवन का अंतिम सैर साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले के गेदाबंजी चक में रविवार की सुबह एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान पुरूषोत्तम भुये के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरोषत्तम टहलने के लिए जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए वित्तीय सहायता की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

अनुगुल में दो लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

वहीं, एक दूसरी घटना में सुबह की सैर कर रहे दो लोगों की एक तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना ओडिशा के अनुगुल जिले के पल्लहड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत मुक्तापुर गांव के पास एनएच-46 पर हुई। अनुगुल में यह दुर्घटना रविवार की सुबह हुई।

विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, दोनों युवक सुबह की सैर पर निकले थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Odisha News: ओडिशा में लॉन्च किया जाएगा WHO का वन हेल्थ कार्यक्रम, इस मिशन पर करेगा काम

मृतकों की पहचान माधव समद और राजेश सुंडी के रूप में की गई है। ये दोनों मुक्तापुर गांव और सुसुबा गांव के रहने वाले थे। पल्लहड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें: Odisha News: आदिवासी लड़की ने किया पिता का अंतिम संस्कार, टूटी पुरानी परंपराओं की जंजीर