Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीन पटनायक ने किया ऐतिहासिक एलान: ओडिशा में अगंदाता का होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; परिवार को मिलेगी यह सुविधा

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 04:22 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब से राज्‍य में अंगदाताओं का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। ओडिशा में अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष विश्व अंगदान दिवस 13 अगस्त को अंगदाता के परिवार को सम्मानित भी किया जाता है।

    Hero Image
    ओडिशा में अगंदाता का होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अंगदान करने वाले व्यक्ति का अंतिम संस्कार अब राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    सीएम पटनायक ने कर दिया एलान

    जानकारी के मुताबिक, अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए ओडिशा सरकार ने 2020 से सूरज पुरस्कार योजना शुरू की है। समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से अंगदान कर अन्य किसी व्यक्ति की जान बचाने वाले व्यक्ति के त्याग एवं साहस के स्वीकृति स्वरूप उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंगदान में परिवार की है अहम भूमिका

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि अंगदान एक महत्वपूर्ण दान है। ब्रेन डेड होने वाले लोगों के क्षेत्र में उनके परिवार के सदस्य साहसिक निर्णय लेते हुए अंगदान की स्वीकृति प्रदान कर अन्य लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार ने इस अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के लिए 2019 में राज्य अंग एवं टिस्यू प्रतिरोपण संगठन सोटो स्थापित किए हैं।

    इस वजह से सूरज के नाम से दिया जाता पुरस्‍कार

    यहां उल्लेखनीय है कि गंजाम जिले के भंजनगर क्षेत्र के सूरज के नाम से यह पुरस्कार की घोषणा की गई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सूरज के परिवार के सदस्यों ने सूरज के शरीर के महत्वपूर्ण अंग को दान करने का निर्णय लिया था। उनके अंगदान करने से 6 लोगों की जिंदगी बचाई गई थी।

    अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष विश्व अंगदान दिवस 13 अगस्त को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अंगदाता के परिवार को सम्मानित भी करते हैं।

    अंगदान समिति ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    अंगदाता को राजकीय सम्मान प्रदान करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति शरीर अंगदान समिति ने आभार प्रकट किया है। समिति ने कहा है कि इससे अंगदान करने के लिए जागरूकता आंदोलन को महती प्रेरणा मिलेगी। पूरे देश के अंगदाताओं के लिए यह श्रेष्ठ सम्मान है।

    ओडिशा में अंगदान आंदोलन के साथ जुड़े लाखों सेवकों की मांग आज पूरी हुई है। शरीर अंगदान समिति के अध्यक्ष डा. प्रभास आचार्य ने अनुरोध करते हुए कहा है कि जो लोग अंगदान करते हैं, उनके उनके शरीर को सम्मान के साथ मेडिकल काॅलेज पहुंचाने की नि:शुल्क व्यवस्था की जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 9 लाख कैश के साथ फर्चुनर कार जब्‍त, बुरे फंसे BJD विधायक प्रफुल्ल सामल के बेटे; इन पर ये हैं आरोप

    यह भी पढ़ें: Odisha News: बालेश्वर में नशे की बड़ी खेप बरामद, 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस