Move to Jagran APP

Odisha Politics: 'नवीन बाबू के शासन में 20 साल पीछे चला गया ओडिशा', बलांगीर में गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ओडिशा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत किया। बलांगीर लोकसभा सीट के सोनपुर में जनसभा संबोधित करते हुए अमित शाह ने नवीन सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि ओडिशा में खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Published: Thu, 25 Apr 2024 08:38 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 08:38 PM (IST)
नवीन पटनायक के शासनकाल में ओडिशा 20 साल पीछे चला गया : अमित शाह। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का शुरू किया। बलांगीर लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले सोनपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य के नवीन सरकार व कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा।

loksabha election banner

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा में खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद ओडिशा का विकास नहीं हो पा रहा है। लोगों को काम की तलाश में बाहर के राज्यों में जाना पड़ रहा है। ओडिशा में भाजपा की सरकार गठन होने पर ओडिशा के लोगों को काम की तलाश में बाहर जाना नहीं पडे़गा। लोगों को यहां रोजगार मिल सकेगा।

20 साल पीछे चला गया ओडिशा: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि नवीन पटनायक के शासनकाल में ओडिशा 20 साल पीछे चला गया है। जिस राज्य में भी डबल इंजीन की सरकार हुई है वहां विकास तेजी से हुआ है। ओडिशा को विकसित व समृद्ध करने का समय आ गया है।

ओडिशा की जनता से मांगा पांच साल का समय

शाह ने कहा कि आप लोगों ने नवीन बाबू को 25 साल का समय दिया। हमे केवल पांच साल का समय दीजिये। हम ओडिशा को नंबर एक राज्य बना देंगे।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को निशुल्क चावल दे रहे हैं, लेकिन नवीन बाबू उस पर अपना ठप्पा मार कर अपना बता रहे हैं।

नवीन सरकार को बताया निकम्मी 

शाह कहा कि केन्द्र सरकार ओडिशा के विकास के लिए जितनी धनराशि दे रही है, राज्य सरकार उसका इस्तेमाल करने में फिसड्डी रही है। उसका उपयोग करने में नवीन सरकार निकम्मी साबित हो रही है।

शाह ने आरोप लगाया कि नवीन सरकार को भय है यदि ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाती है तो नरेन्द्र मोदी की ओडिशा में लोक प्रियता बढ जाएगी। यही कारण है कि वह इस योजना को राज्य में लागू नहीं कर रहे हैं।

ओडिया गौरव के लिए भाजपा को सत्ता में आने की जरूरत: शाह

शाह ने कहा कि यहां अफसरों के जरिये भयंकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार ओडिया भाषा संस्कृति के गौरव से लोगों को वंचित कर के रखा गया है।

शाह कहा कि ओडिया भाषा, संस्कृति के गौरव के लिए भाजपा को सत्ता में आने की आवश्यकता है। ओडिशा में भाजपा की सरकार होने पर केवल पांच साल में ओडिशा को एक नंबर राज्य बनाया जाएगा।

भगवान जगन्नाथ का नाम ले शुरू किया भाषण

शाह ने अपने भाषण के प्रारंभ में महाप्रभु जगन्नाथ का नाम लिया। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा कि क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए था या नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में न्यायालय से निर्णय के बाद भूमि पूजन किया तथा उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी करवा दी।

सालों से चल रहे मुद्दों को पीएम मोदी ने किया समाप्त: शाह

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक सालों से चल रहे मुद्दों को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया। मोदी सरकार ने पुलवामा आक्रमण का दस दिनों के अंदर बदला लिया। पाकिस्तान में घर में घुस कर आतंकवादियों को मारा।

यह भी पढ़ें: ओडिशा के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी के साथ नजर आएंगे 40 स्टार प्रचार; लिस्‍ट में ये शामिल

Odisha Politics: संबलपुर की इस पूर्व विधायक ने राजनीति से लिया सन्यास, BJD पर लगाया ये आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.