Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी के साथ नजर आएंगे 40 स्टार प्रचार; लिस्‍ट में ये शामिल

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 03:42 PM (IST)

    ओडिशा के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान PM मोदी के साथ 40 स्टार प्रचारक नजर आएंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चार राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इधर बीजद ने पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें सीएम नवीन पटनायक के साथ 40 अन्य लोगों के नाम हैं।

    Hero Image
    ओडिशा के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी: मोदी के साथ 40 स्टार प्रचारक

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भाजपा ने ओडिशा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 40 लोगों को शामिल किया गया है। इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चार राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी के साथ इनके नाम हैं शामिल

    जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, असम के मुख्यमंत्री हिमंत शर्मा का नाम शामिल है।

    स्‍टार प्रचारकों में ये भी रहेंगे मौजूद

    इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, बिजयपाल सिंह तोमर, सुश्री लता उसेंडी, शांतनु ठाकुर, बिश्वेश्वर टुडू, जय नारायण मिश्रा, जुएल ओरम, प्रताप चंद्र षडंगी, केदार नाथ कश्यप,अपराजिता ष़डंगी,संबित पात्र,बसंत कुमार पंडा, सुरेश पुजारी, कनक वर्धन सिंहदेव, समीर महांति, मानस कुमार महांति, अनुभव महांति, हरिहर महापात्र, पिंकी प्रधान और श्रीतम दास का नाम शामिल है।

    यहां उल्लेखनीय है कि बीजद ने पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ 40 अन्य लोगों के नाम हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Ballistic Missile : भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण, 250 किमी तक है मारक क्षमता

    Ratan Tata को मिला KISS मानवतावादी सम्मान, टाटा बोले 'यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण'

    comedy show banner
    comedy show banner