Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Updates: इन 10 जिलों में IMD ने जारी की येलो वॉर्निंग, अगले 3 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 06:08 PM (IST)

    ओड़िशा IMD के क्षेत्रीय केंद्र भुवनेश्वर ने रविवार को प्रदेश के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार ओडिशा के बाकी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

    Hero Image
    इन 10 जिलों में IMD ने जारी की येलो वॉर्निंग

    अनुगुल/भुवनेश्वर, संतोष कुमार पांडेय। ओड़िशा IMD के क्षेत्रीय केंद्र भुवनेश्वर ने रविवार को प्रदेश के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    20 मार्च की सुबह 8.30 बजे तक, मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की कि ओडिशा के कई जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली चमकने और गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईएमडी ने सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, गजपति, गंजाम और कंधमाल जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है। एजेंसी के अनुसार ओडिशा के बाकी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

    यहां गरज-चमक के साथ होगी बूंदाबांदी

    इसी समय सीमा में, तटीय ओडिशा, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकानाल, अनुगुल, सुंदरगढ़ जिलों के कई स्थानों पर और ओडिशा के बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

    अगले 3 दिन बाद बढ़ेगा तापमान 

    अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (दिन के तापमान) में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा और इसके बाद ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आईएमडी बुलेटिन ने पुष्टि की कि भुवनेश्वर में उच्चतम अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।