Odisha Weather: ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; यहां पढ़ें मौसम का हाल
दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे ओडिशा में 7 जुलाई तक वर्षा जारी रहने की संभावना है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिम ओडिशा और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने बताया कि सुवर्णरेखा बुढाबलंग जलका और बैतरणी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। प्रदेश में 7 जुलाई तक वर्षा जारी रहेगी।
विशेष रूप से पश्चिम ओडिशा और आस-पास के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 5 से 7 जुलाई तक वर्षा की संभावना है। इसके बाद वर्षा की मात्रा कम हो जाएगी। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसा पूर्वानुमान लगाया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। सुवर्णरेखा, बुढाबलंग, जलका और बैतरणी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है और खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।
डिप्टी सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा
उप मुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज (गुरुवार) को बालेश्वर का दौरा करेंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा ने भोगराई, बालियापाल के साथ-साथ आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेंगी।
वे प्रशासनिक तैयारियों को लेकर भी चर्चा करेंगी। उप मुख्यमंत्री परिड़ा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगी।
इन जिलों बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 7 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की संभावना है। पश्चिम और इसके आसपास के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।
4 जुलाई को बरगढ़, बलांगीर और सोनपुर में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।बारिश की मात्रा 5 जुलाई को बढ़ सकती है।
मयूरभंज, केंदुझर और सुंदरगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर, भद्रक और बालेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
6 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और झारसुगुड़ा, बरगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। संबलपुर, देवगढ़, केंदुझर और सुंदरगढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
झारसुगुड़ा और बरगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि 7 जुलाई को कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वर्षा की मात्रा 8 जुलाई से कम हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।