Odisha Weather: ओडिशा में ठंड ने दी दस्तक, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा; जानिए कैसा रहेगा अगले 10 दिनों का हाल
तटीय ओडिशा में लोगों को शाम और सुबह हल्की ठंड महसूस हुई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड ने दस्तक दे दी है। आसमान साफ रहने के साथ ही ठंड की अनुभूति महसूस होने लगी है। कुछ जगहों पर पड़ रहे घने कुहासे के कारण सुबह के समय वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम हो गया है।
राउरकेला में भी ठंड
अगले तीन दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। जी. उदयगिरि, फुलवाणी, कोरापुट और दारिंगबाड़ी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। अनुगुल, भवानीपटना, केंदुझर, सोनपुर, नवरंगपुर और राउरकेला में भी ठंड महसूस की जा रही है।
1 से 3 नवंबर तक बारिश का अनुमान
तटीय ओडिशा में लोगों को शाम और सुबह हल्की ठंड महसूस हुई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तीन दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा। बंगाल की खाड़ी से ओडिशा तक पूर्वी शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण, दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। प्रदेश में 1 से 3 नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।