Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather: ओडिशा में शुरू हो गया गर्मी का कहर, लू को लेकर IMD का येलो अलर्ट

    Odisha Weather ओडिशा में मौसम ने फिर करवट बदली है। पिछले दिनों हुई काल बैसाखी के बाद अब लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में ओडिशा के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा तटीय जिलों में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी।

    By Sheshnath Rai Edited By: Piyush Pandey Updated: Sat, 29 Mar 2025 06:29 PM (IST)
    Hero Image
    ओडिशा में शुरू हो गया गर्मी का कहर। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में इन दिनों मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। पिछले दिनों काल बैसाखी की वजह से जमकर बारिश हुई थी, वहीं अब ओडिशा में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि एक ट्राफ रेखा आंतरिक ओडिशा से मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक बनी हुई है।

    आईएमडी ने आज ओडिशा के विभिन्न भागों में अगले 48 घंटों के लिए लू की स्थिति के लिए येलो वार्निंग भी जारी की है। इसके अलावा राज्य के कई तटीय जिलों के लिए भी गर्म और उमस भरी स्थिति की चेतावनी जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है और उसके बाद ओडिशा के जिलों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

    30 एवं 31 मार्च को येलो अलर्ट

    संबलपुर, झारसुगुड़ा, सोनपुर, बौद्ध, बलांगीर, अनुगुल जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    3 अप्रैल 2025 सुबह 8:30 बजे से 4 अप्रैल 2025 तक कोरापुट, मालकानगिरी, रायगढ़, नवरंगपुर, कालाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

    वहीं, पिछले 24 घंटे में आठ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रहा है। झारसुगुडा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 40.8, बौद्ध में 40.5, सोनपुर में 40.2, हीराकुद में 40.1, संबलपुर, पारलाखेमुंडी और टिटिलागढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भुवनेश्वर में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और भीषण गर्मी की लहर चलेगी।

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी ओडिशा के सभी शहरों में गर्मी का असर ज्यादा रहने वाला है और कहीं-कहीं तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।

    झारसुगुड़ा, बलांगीर, बौद्ध और संबलपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कटक और भुवनेश्वर सहित तटीय ओडिशा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    30 तारीख को गर्मी और बढ़ेगी। झारसुगुड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़, राउरकेला, बरगढ़ जिलों में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के छूने की संभावना है, जबकि संबलपुर, बौद्ध, सोनपुर, टिटिलागढ़ और भवानीपटना जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- 

    Odisha: ओडिशा में वर्षा और ओलावृष्टि से तबाही, दो की मौत; 67 घायल

    Odisha Weather: ओडिशा में खतरनाक हुआ काल बैसाखी, 12 जिलों में हुई बारिश; मयूरभंज में हुआ भारी नुकसान