विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द ही सड़क पर दौड़ती नजर आएंगी 600 ई-बसें

Published: Sun, 07 Sep 2025 05:30 AM (GMT+05:30)

ओडिशा सरकार जल्द ही राज्य में 600 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी जिनमें से 400 केंद्र सरकार देगी। राज्य में 1000 ...और पढ़ें

ओडिशा में दौड़ेंगी 600 नई ई-बसें, केंद्र देगा 400 और राज्य खरीदेगा 200 (फाइल फोटो)
ओडिशा में दौड़ेंगी 600 नई ई-बसें, केंद्र देगा 400 और राज्य खरीदेगा 200 (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 600 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
  2. केंद्र सरकार देगी 400 बसें
  3. ओडिशा ई-बस में पांचवें स्थान पर

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

गृहनिर्माण एवं नगरीय विकास मंत्री डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही 600 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 400 बसें केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी, जबकि 200 बसें राज्य सरकार खरीदेगी।

राज्य में एक हजार बसों की जरूरत

मंत्री ने बताया कि राज्य में यात्री परिवहन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए 1,000 बसों की आवश्यकता है। इस कमी को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

पहले चरण में 25 ई-बसें संबलपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके बाद झारसुगुड़ा, केंदुझर, बरहमपुर और अनुगुल जिलों में भी सेवा शुरू होगी।

यह सेवा कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट (CRUT) के अधीन ‘आम बस’ योजना में संचालित होगी। मंत्री ने कहा कि ई-बस सेवा का उद्देश्य है यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना, साथ ही राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाना।

ओडिशा पांचवें स्थान पर

देशभर में ई-बस संचालन में ओडिशा इस समय पांचवें स्थान पर है। वर्तमान में राज्य की सड़कों पर 450 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 14,329 है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत ओडिशा ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

डॉ. महापात्र ने कहा कि 600 नई ई-बसों के संचालन से ओडिशा हरित शहर और आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था की दिशा में और आगे बढ़ेगा।