Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाकी पर दाग: महिला से दुष्कर्म के आरोप में एसआई गिरफ्तार, जमानत खारिज

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 08:23 AM (IST)

    ओडिशा के कंधमाल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोछापड़ा थाने के पूर्व थानेदार स्मृतिसागर सामल को जो वर्तमान में कोटगढ़ थाने में सब-इंस्पेक्टर हैं एक होमगार्ड की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया था कि एसआई ने उसे लालच और धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

    गोछापड़ा थाने में तैनात एक होमगार्ड की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व गोछापड़ा थानेदार और वर्तमान में कोटगढ़ थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) स्मृतिसागर सामल (45) को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनकी जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मई 2024 से चल रहा था मामला

    जानकारी के अनुसार, मई 2024 में गोछापड़ा थाने में कार्यरत होमगार्ड की पत्नी ने उसी थाने में तैनात एसआई सामल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

    महिला का आरोप था कि एसआई ने लालच और धमकी देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उस वक्त शिकायत दबा दी गई थी और आरोपी का तबादला कोटगढ़ थाने कर दिया गया था।

    घर में घुसकर किया दुष्कर्म

    महिला ने आरोप लगाया कि एसआई कई बार उसकी दुकान पर आकर अश्लील इशारे करता था। एक रात जब वह अकेली थी, तो आरोपी उसके घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर गोछापड़ा पुलिस ने केस नंबर 186/25 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

    गांजा कारोबार से भी जुड़ा विवाद

    सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के पीछे गांजा तस्करी से जुड़ा विवाद भी हो सकता है। बताया जाता है कि आरोपी एसआई ने पहले होमगार्ड के खिलाफ गांजा कारोबार में लिप्त होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ गया। पूर्व एसपी शुभेंदु पात्र के निर्देश पर आरोपी का तबादला किया गया था।

    सरकारी वकील पंकज बेहेरा ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे जेल भेज दिया गया है।