विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिकेन करी में दिया जहर! ओडिशा में पति की हत्या के बाद ओपेरा देखने पहुंची पत्नी; प्रेमी संग गिरफ्तार

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:02 PM (IST)

ओडिशा के अनुगुल में पत्नी और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप ...और पढ़ें

अनुगुल में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार।

अनुगुल में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार।

HighLights

  1. अनुगुल में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार।

  2. चिकेन करी में जहर मिलाकर, फिर गला घोंटकर हत्या।

जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के अनुगुल जिले में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पहले चिकेन करी में चूहे मारने का जहर मिलाया, फिर कपड़े से गला घोंटकर और कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिलीप सेठी (35) की हत्या कर दी।

वारदात के बाद संदेह से बचने के लिए गांव के ओपेरा कार्यक्रम में शामिल होने का बहाना भी बनाया। पुलिस के अनुसार, कनलोई गांव के झरना धोबा साही निवासी दिलीप को अपनी पत्नी सौदामिनी सेठी (25) और खगेश्वर साहू उर्फ मिलू (25) के कथित संबंधों पर आपत्ति थी। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप है।

जांच के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात दिलीप के घर में चिकेन करी में जहर मिलाया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपितों ने कथित तौर पर कपड़े से गला घोंटा और कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए दोनों गांव में आयोजित ओपेरा कार्यक्रम में शामिल हुए। 21 अक्टूबर की रात करीब 2:40 बजे सौदामिनी घर लौटी और शोर मचाकर दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति की हत्या कर दी है।

मृतक की मां सौरि सेठी की शिकायत पर बागड़िया थाने में केस संख्या 347/2026 दर्ज किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सौदामिनी और खगेश्वर को गिरफ्तार कर 23 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया। आरोपितों की निशानदेही समेत जांच के दौरान कुल्हाड़ी, गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया कपड़ा और खून से सने कपड़े जब्त किए गए हैं। घटनास्थल की जांच जिला फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (डीएफएसएल), अनुगुल के विशेषज्ञों ने की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जब्त वस्तुओं की फोरेंसिक जांच और मोबाइल फोन के डिजिटल विश्लेषण सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल जारी है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में होगी। 

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी: 1000 रुपये के लेनदेन विवाद में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित महिला हिरासत में

यह भी पढ़ें- बदायूं में कुल्हाड़ी से गला काटकर बेटे की हत्या: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, आरोपित पिता फरार