विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में कुल्हाड़ी से गला काटकर बेटे की हत्या: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, आरोपित पिता फरार

By Ankit GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 24 Oct 2026 10:56 AM (IST)

बदायूं के बची छजरऊ गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक पिता ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बदायूं में पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या की

  2. शराब पीने के बाद हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया

  3. आरोपी पिता नरेश घटना के बाद से फरार है

जागरण संवाददाता, बदायूं। उसहैत क्षेत्र के ग्राम बची छजरऊ में शनिवार को पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपने बेटे की हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपित पिता फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बची छजरऊ निवासी राम अवतार पिछले 10-15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का कारोबार करता था। शनिवार को राम अवतार अपने पिता नरेश के साथ पैतृक गांव आया था।

देर रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव घर में खटिया पर चादर से ढका हुआ मिला

घटना के बाद राम अवतार का शव घर में खटिया पर चादर से ढका हुआ मिला। हत्या के बाद से आरोपित पिता नरेश फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों का घर काफी दिनों से बंद पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस आरोपित की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया बेटे के हत्यारोपित पिता की तलाश जारी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदायूं गोशाला कांड: 34 गोवंश की मौत मामले में निलंबित BDOs की जांच करेंगे JDC बरेली

यह भी पढ़ें- बदायूं में मौतों के बाद जागी सरकार: 5 फर्जी अस्पताल सील, 5 को नोटिस; जागरण की खबर का बड़ा असर